अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिए जाएंगे प्रधानमंत्री योग पुरस्कार, नामांकन के लिए यहां करें APPLY

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2021, सोमवार को किया जाएगा। यह 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होगा। बता दें कि इसका आयोजन 9 नवंबर 2014 से आयुष मंत्रालय की स्थापना के बाद से ही किया जा रहा है। इस मौके पर कई श्रेणियों में प्रधानमंत्री पुरस्कार दिए जाते हैं। इस बार के लिए आयुष मंत्रालय ने पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2021 12:36 PM IST / Updated: Mar 31 2021, 06:31 PM IST

नेशनल डेस्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2021, सोमवार को किया जाएगा। यह 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होगा। बता दें कि इसका आयोजन 9 नवंबर 2014 से आयुष मंत्रालय की स्थापना के बाद से ही किया जा रहा है। इस मौके पर कई श्रेणियों में प्रधानमंत्री पुरस्कार दिए जाते हैं। इस बार के लिए आयुष मंत्रालय ने पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि साल 2020 में कोविड-19 महामारी की वजह से पुरस्कारों के लिए नामांकन यानी आवेदन पत्र नहीं मंगाए जा सके थे। भारतीय परंपरा में योग का खास ही महत्व है। इसकी व्यक्ति के बेहतर स्वास्थ्य में बहुत बड़ी भूमिका है। वहीं, आध्यात्मिक विकास में इसका बहुत ज्यादा महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) योग को एक जीवनशैली मानते हैं और इसके विकास के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए हैं।

योग को दनियाभर में आगे बढ़ाना है मकसद
प्रधानमंत्री योग पुरस्कारों का मकसद योग को दुनियाभर में आगे बढ़ाना है। इसके लिए आयुष मंत्रालय (MoA) काफी प्रयास कर रहा है। मंत्रालय की पहल पर ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होता है, जिसे दुनियाभर में मान्यता प्राप्त है। इससे विदेशों में भारत की छवि बेहतर हुई है, क्योंकि योग की शुरुआत भारत में ही हुई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) के आयोजन का मकसद का दुनियाभर में लोगों को योग के फायदे के बारे में बतलाना है और इसका प्रसार करना है।

Latest Videos

किन श्रेणियों में दिए जाते हैं पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 के लिए दो श्रेणियों में प्रधानमंत्री योग पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि इन पुरस्कारों की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। योग पुरस्कारों की दो श्रेणियों की घोषणा की गई है। एक अंतरराष्ट्रीय और दूसरा राष्ट्रीय। अंतररऱाष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर घोषित किया जाने वाले पुरस्कारों का उद्देश्य वैसे व्यक्तियों और संगठनों की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना है, जो योग के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए उनकी खास पहचान बन गई हो और उन्होंने इस क्षेत्र में अपना प्रभाव डाला हो।

नामांकन के लिए कैसे भेजे जा सकते हैं आवेदन
पिछले वर्षों की तरह आयुष मंत्रालय (MoA) उन व्यक्तिों और संस्थानों को प्रधानमंत्री योग पुरस्कार से सम्मानित करेगा, जिन्होंने इस क्षेत्र में विशिष्ट कार्य किए हों। प्रधानमंत्री योग पुरस्कार (PMYA) के लिए देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं। इसके तहत लोग और संस्थाएं पुरस्कारों के लिए आवेदन भेज सकते हैं। इसमें भारतीय मूल की संस्थाओं के लिए 2 राष्ट्रीय श्रेणियां और भारतीय या विदेशी मूल की संस्थाओं के लिए 2 अंतरराष्ट्रीय श्रेणियां होंगी। इन पुरस्कारों के लिए आवेदक या नामांकित व्यक्ति के पास योग का बेहतर अनुभव होना चाहिए और इसकी गहरी समझ होनी चाहिए। आवेदन एक प्रमुख व्यक्ति या संगठन द्वारा नामांकित किए जा सकते हैं या आयुष मंत्रालय को सीधे भेजे जा सकते हैं। एक आवेदक सिर्फ एक पुरस्कार श्रेणी के लिए नामांकित किया जा सकता है। यह किसी विशेष वर्ग में राष्ट्रीय पुरस्कार या अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए होगा। आवेदन पत्र  https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards/ वेबसाइट पर भेजने होंगे। पुरस्कार का निर्णय एक ज्यूरी करेगी।

Share this article
click me!

Latest Videos

52 जासूसी उपग्रहों से चीन और पाकिस्तान  के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा भारत
बांग्लादेश: दुर्गा पूजा पंडाल में फेंका 'कॉकटेल बम', लोगों को मारा चाकू
Ratan Tata Funeral: उम्र में 55 साल छोटे शांतनु नायडू कैसे बने रतन टाटा के खास?
Ratan Tata Death: कौन हैं वो 5 लोग, जिन्हें माना जा रहा टाटा ग्रुप का फ्यूचर
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज