Karnataka Chunav Results 2023 : क्या पूरी हो गई प्रियंका गांधी की मन्नत? वोट काउंटिंग से पहले शिमला के मंदिर में किए दर्शन

Published : May 13, 2023, 11:33 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 11:36 AM IST
priyanka gndhi worshipping in shimla

सार

इस वीडियो के सामने आने के कुछ ही देर बार कांग्रेस ने जबर्दस्त बढ़त बनानी शुरू कर दी, जिसके बाद प्रियंका के समर्थकों ने इस वीडियो को ये कहते हुए रीट्वीट करना शुरू कर दिया कि प्रियंका गांधी की मन्नत पूरी हो रही है।

वायरल डेस्क. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Vidhansabha Election Results 2023) की तस्वीर साफ होने लगी है। कांग्रेस भारी बढ़त के साथ बहुमत की ओर जाते दिख रही है। इसी बीच प्रियंका गांधी का मंदिर में पूजा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वोट काउंटिंग से पहले प्रियंका गांधी ने मन्नत मांगी थी जो पूरी होती नजर आ रही है।

शिमला के मंदिर में नजर आईं प्रियंका

बता दें कि शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोट काउंटिंग के बीच प्रियंका गांधी वाडरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में देश व कर्नाटक राज्य की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लोगों की सुख-समृद्धि के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

 

पूरी हुई प्रियंका गांधी की मन्नत?

इस वीडियो के सामने आने के कुछ ही देर बार कांग्रेस ने जबर्दस्त बढ़त बनानी शुरू कर दी, जिसके बाद प्रियंका के समर्थकों ने इस वीडियो को ये कहते हुए रीट्वीट करना शुरू कर दिया कि प्रियंका गांधी की मन्नत पूरी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘कर्नाटक के नागरिकों का स्पष्ट जनादेश है और हम एक बड़े बहुमत के साथ राष्ट्र का निर्माण करेंगे। प्रधानमंत्री का विभाजनकारी अभियान सफल नहीं हुआ।’

कांग्रेस का जश्न शुरू

कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बेंगलुरु में केपीसीसी कार्यालय में जुटना शुरू हो गए हैं। कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि चुनावती नतीजों में अबतक कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है, वहीं बीजेपी दूसरे और जेडीएस तीसरे नंबर पर है।

यह भी देखें : Karnataka Chunav Results में कांग्रेस को बढ़त मिलते ही सोशल मीडिया पर आने लगे ऐसे मीम्स, किसी ने शेयर किया राहुल गांधी का फोटो तो किसी ने जेठालाल का

यह भी देखें : Karnataka Election Results Live 2023

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान