
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे (Karnataka Election results 2023) आज आ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है। इसे देख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस ने इस मौके पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को याद किया है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के हिस्सों को जोड़कर 50 सेकंड का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसमें राहुल गांधी को दिखाया गया है और ट्वीट किया गया है 'मैं अजेय हूं'।
कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में अनस्टॉपेबल बाय सिया गाना बज रहा है। गाने के बोल हैं- "मैं अजेय हूं। मैं बिना ब्रेक वाला पोर्श हूं। मैं अजेय हूं। हां, मैं हर एक गेम जीतता हूं। मैं बहुत शक्तिशाली हूं। मुझे खेलने के लिए बैटरी नहीं चाहिए। मैं बहुत आश्वस्त हूं। हां, मैं आज अजेय हूं।"
राहुल गांधी ने दिया था कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद
इससे पहले 10 मई को राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया था। इस दिन कर्नाटक में चुनाव हुए थे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा था कि प्रगतिशील भविष्य के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी अच्छी तरह से चुनाव लड़ने के लिए धन्यवाद दिया था।
यह भी भी पढ़ें- Chitapur Election Result 2023 Live: मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक दे रहे भाजपा को कड़ी टक्कर
कर्नाटक में हुआ था 73.19 प्रतिशत मतदान
बता दें कि 10 मई को कर्नाटक में शांतिपूर्ण मतदान हुआ था। 73.19 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था। यह 2018 में हुए मतदान से अधिक है। कर्नाटक में 224 सीटों के लिए मतदान हुआ है। यहां भाजपा की सरकार है। बहुमत का आंकड़ा 113 है। रुझानों के अनुसार कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है।
यह भी भी पढ़ें- Karnataka Election results 2023: CM बोम्मई के आते ही भाजपा दफ्तर में नागराज ने दिए दर्शन, पुलिसकर्मी ने पकड़कर हटाया
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.