
तेलंगाना. हैदराबाद में दुष्कर्म के बाद लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले में लोगों के अंदर भारी रोष है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) है। इन्हें शादनगर पुलिस स्टेशन में रखा गया। स्टेशन के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोग आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं।
क्या है मामला?
हैदराबाद में गुरुवार सुबह एक 27 साल की महिला डॉक्टर का आधा जला शव मिला था। महिला बुधवार शाम को काम से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसे जला दिया।
जांच में हुआ नया खुलासा
महिला डॉक्टर की हत्या मामले में शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने रेप के दौरान डॉक्टर को मुंह दबा दिया था, ताकि वह मदद के लिए चीख न सके। इसी दौरान सांस न ले पाने की वजह से उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि वारदात में मोहम्मद आरिफ नाम के आरोपी ने पीड़िता का मुंह दबा रखा था ताकि उनकी चीखों को कोई सुन न सके। वह तड़पती रहीं और दरिंदे उनके साथ हैवानियत करते रहे।
9.35 से लेकर 10 बजे के बीच हैवानियत
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर के साथ रात 9.35 से लेकर 10 बजे के बीच हैवानियत हुई। हत्या के बाद महिला डॉक्टर के शव को एक ट्रक पर लादकर हाइवे पर ले गए। फ्यूल खरीदा और सव पर छिड़कर आग लगा दी।
आरोपियों ने ही स्कूटी को पंक्चर किया
पुलिस को संदेह है कि हमलावरों ने उसकी (प्रियंका) स्कूटी को पंक्चर किया होगा। इसके बाद मदद के बहाने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे टोंडुपल्ली टोल गेट के पास सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद पार्क किए गए ट्रकों के बीच रेप किया और फिर मार डाला। बाद में शव को एक ट्रक में पुलिया पर ले जाया गया और उसके जला दिया। इस बीच स्कूटर को बाहरी इलाके कोथुर में सड़क किनारे छोड़ दिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.