कॉलगर्ल ने अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से किया मना, शख्स ने गला दबाकर की हत्या

Published : Jan 25, 2020, 09:17 AM ISTUpdated : Jan 25, 2020, 09:30 AM IST
कॉलगर्ल ने अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से किया मना, शख्स ने गला दबाकर की हत्या

सार

यहां पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को प्रॉस्टिट्यूट (कॉलगर्ल) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से मना कर दिया था। इसलिए उसकी हत्या की गई है।   

बेंगलुरु. यहां पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को प्रॉस्टिट्यूट (कॉलगर्ल) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से मना कर दिया था। इसलिए उसकी हत्या की गई है। 

पुलिस ने बताया कि 48 साल के मुकुंद ने 11 जनवरी को इस हत्या को अंजाम दिया था। लेकिन यह 12 दिन बाद सामने आई। जब पीड़िता के बेटे ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की उसकी मां और सोने के गहने और मोबाइल लापता है। 

बस स्टेशन पर मिले थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुकुंद बस स्टेशन पर महिला से मिला था। जहां से वह उसे महिला के घर पर ही सेक्स करने के लिए ले गया। लेकिन विवाद तब हुआ,  जब महिला ने शख्स से कंडोम पहनने के लिए कहा। 

महिला ने मारी लात
वहीं, मुकुंद बिना कंडोम के सेक्स करने के लिए फोर्स कर रहा था। इसी दौरान महिला ने उसे लात मार दी। मुकुंद ने महिला से पैसे वापस करने के लिए कहा। लेकिन जब विवाद बढ़ने लगा तो पड़ोसियों को पता ना चले इस डर से उसने महिला का गला दबा दिया। इसके बाद वह वहां से निकल गया। वह अपने साथ उसके गहने और फोन भी ले गया। 

ऐसे हुआ खुलासा
जब महिला का बेटा स्कूल से घर पहुंचा तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला