
बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह 4.35 बजे फायरिंग हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई। मिलिट्री स्टेशन में ही उनके शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। गोलीबारी के आरोपी को सैनिकों ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले गोलीबारी के चलते मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया था और क्विक रिएक्शन टीम को तैनात किया गया था। बुधवार दोपहर तक सर्च ऑपरेशन चला। इस घटना के संबंध में सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना ऑफिसर्स मेस में हुई। सुबह 9 बजे के बाद फायरिंग रुकी। बठिंडा के एसएसपी जीएस खुराना ने कहा था कि यह आतंकी हमला नहीं है। यह "आंतरिक मामला" हो सकता है।
80 मीडियम रेजीमेंट के थे मारे गए जवान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजीमेंट के थे। मिलिट्री स्टेशन के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। लोगों से अपने-अपने घरों में रहने के लिए कहा गया था। पंजाब पुलिस के एडीजी एसबीएस परमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारी सेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। पुलिस हर संभव मदद के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- बर्बाद हो गया परिवार, खत्म हो गई माफियागिरी और अब...पहली बार अतीक अहमद ने शेयर किया अपना दर्द
सेना ने कहा कि मिलिट्री स्टेशन के गार्ड रूम से एक इंसास राइफल और 28 राउंड गोलियां दो दिन पहले गायब हो गईं थी। गोलीबारी में इस घटना का क्या संबंध है यह अभी साफ नहीं है। सूत्रों के अनुसार गोलीबारी करने वाला सादे कपड़े में था। पुलिस ने कहा कि मिलिट्री स्टेशन के चारों गेटों को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गुवाहाटी में PM मोदी के सामने 11 हजार कलाकार करेंगे बिहू नृत्य, 14 अप्रैल को सुरसजाई स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.