पूर्वी चंपारण लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के राधा मोहन सिंह 88287 वोटों से जीते

Published : Jun 04, 2024, 04:41 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 08:23 PM IST
PURVI CHAMPARAN Lok Sabha Election Result 2024

सार

PURVI CHAMPARAN Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कैंडिडेट राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) बिहार की पूर्वी चंपारण सीट पर जीत गये हैं, जबकि इंडिया गठबंधन की वीआईपी पार्टी की तरफ से खड़े डॉ. राजेश कुमार को हार मिली है।

PURVI CHAMPARAN Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की पूर्वी चंपारण सीट पर भाजपा कैंडिडेट राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) जीत गये हैं। राधा मोहन सिंह को 542193 वोट मिले। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी इंडिया गठबंधन की वीआईपी पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे डॉ. राजेश कुमार (Dr Rajesh Kumar) को 88287 वोट से हरा दिया। डॉ. राजेश कुमार को कुल 453906 वोट मिले। तीसरे नंबर पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट मोहम्मद अजमेर आलम रहे, जिन्हें मात्र 13047 वोट मिले।

पूर्वी चंपारण लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राधा मोहन सिंह को यहां से जीत मिली थी। उनके खिलाफ एक केस दर्ज था।

- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले राधा मोहन सिंह ने अपनी संपत्ति 3.37 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 11.46 करोड़ रुपए से अधिक कर्ज था।

- 2014 के आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन सिंह ने यह सीट जीता था। उस समय उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- 2014 में राधा मोहन ने अपनी संपत्ति 2.25 करोड़ रुपए से अधिक और कर्ज 42.70 लाख से अधिक बताई थी।

- 2009 में यहां से राधा मोहन को जीत मिली थी। वह 2009-2014 तक तीन बार पूर्वी चंपारण से सांसद बने हैं।

- पूर्वी चंपारण सीट 2004 के चुनाव के बाद अस्तित्व में आई है। 2004 तक यह क्षेत्र बेतिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आता था।

- 2004 में बेतिया में राजद के रघुनाथ झा को जीत मिली थी। उन्होंने अपनी संपत्ति 1.12 करोड़ बताई थी।

- 12वीं पास रघुनाथ झा के खिलाफ दो केस दर्ज थे। उनपर कोई कर्ज नहीं था।

नोटः पूर्वी चंपारण लोकसभा इलेक्शन 2019 में यहां पर कुल वोटर 1658672 थे। 2014 के चुनाव में वोटर्स की संख्या 1439253 थी। बीजेपी उम्मीदवार राधा मोहन सिंह 2019 में सांसद बनकर आए। उन्होंने 577787 वोट पाकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह को हराया था। आकाश कुमार को 284139 वोट मिला था। हार का अंतर 293648 वोट था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में पूर्वी चंपारण की सीट पर कमल खिला था। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राधा मोहन सिंह को 400452 वोटों के साथ सांसद बनाया था। दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बिनोद कुमार श्रीवास्तव थे, जिन्हें 208289 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!