हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्टिंग की तैयारी, राहुल बोले-एक-एक वादा करेंगे पूरा

Published : Dec 08, 2022, 05:57 PM IST
हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्टिंग की तैयारी, राहुल बोले-एक-एक वादा करेंगे पूरा

सार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी से सत्ता वापस छीन ली है। कांग्रेस को इस बार 40 सीटें मिली है। जबकि बीजेपी को 25 सीटें मिली है। 68 सीटों वाले राज्य में तीन निर्दलीय विधायक भी जीते हैं।

Himachal Pradesh Assembly Election: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश की जनता को बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो भी वादा किया है, एक-एक वादा को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ साथ हिमाचल की जनता को पार्टी में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद। यह जीत हिमाचल के लोगों की जीत है। यह जीत हिमाचल प्रदेश की जीत है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का हृदय से धन्यवाद। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। इस जीत के पीछे वास्तव में आपकी मेहनत और समर्पण है। मैं आपको फिर से विश्वास दिलाता हूं, जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। 

कांग्रेस की अब छह राज्यों में सरकार

हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज करने के साथ कांग्रेस आधा दर्जन राज्यों में सरकार में आ गई है। कांग्रेस अकेले दम रप तीन राज्यों में सरकार में है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अब हिमाचल प्रदेश। जबकि तीन राज्यों में गठबंधन की सरकार है। गठबंधन वाले तीन राज्य झारखंड़, बिहार और तमिलनाडु है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत पर लोगों को बधाई दी है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की जीत उसके कार्यकर्ताओं और लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने इस जीत में काफी मदद की है। उन्होंने सोनिया गांधी को धन्यवाद देने के साथ कहा कि यह जीत एक लंबी यात्रा तय करेगी। अब हम सब मिल बैठकर आगे की रणनीति और राजनीति को तय करेंगे। उधर, राजीव शुक्ला ने ऐलान किया है कि जीते हुए सभी कांग्रेसी विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट किया जाएगा।

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी दी बधाई...

कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के खरीद फरोख्त से अपने विधायकों की रक्षा करने में सक्षम है। यह जीत लोगों की जीत है और इसके लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता, नेताओं और जनता को बधाई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने राज्य में पार्टी की जीत के लिए राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए हिमाचल की समस्त जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह आप सभी की जीत है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने जीत की बधाई दी है। 

कांग्रेस ने 39 सीटें जीत ली

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी से सत्ता वापस छीन ली है। कांग्रेस को इस बार 40 सीटें मिली है। जबकि बीजेपी को 25 सीटें मिली है। 68 सीटों वाले राज्य में तीन निर्दलीय विधायक भी जीते हैं।

यह भी पढ़ें:

लड़कियों को ही रात में बाहर निकलने से क्यों रोका जाए, जानिए केरल हाईकोर्ट ने क्यों पूछा सरकार से यह सवाल

Delhi MCD में बहुमत हासिल करने के बाद भी AAP को सताने लगा डर, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लगाया आरोप

MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम में AAP को बहुमत, जानिए 250 सीटों के विजेताओं के नाम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?