कांग्रेस में चल रहा घमासान, राहुल गांधी गए ब्रिटेन, कैम्ब्रिज में 'Ideas for India' कार्यक्रम में देंगे भाषण

Published : May 19, 2022, 07:08 PM ISTUpdated : May 19, 2022, 07:14 PM IST
कांग्रेस में चल रहा घमासान, राहुल गांधी गए ब्रिटेन, कैम्ब्रिज में 'Ideas for India' कार्यक्रम में देंगे भाषण

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी में गहराते संकट के बीच ब्रिटेन रवाना हो गए हैं। वह कैम्ब्रिज में 'Ideas for India' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और प्रियांक खड़गे भी लंदन में हैं। 

नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस में घमासान मचा है। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस में गहराते संकट के बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को ब्रिटेन रवाना हो गए। वह कैम्ब्रिज में 'Ideas for India'(भारत के लिए विचार) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वह देश के वर्तमान और भविष्य के बारे में प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे। 23 मई को राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में "India at 75: The challenges and way ahead for a resilient-modern India" विषय पर संबोधित करेंगे।

सलमान खुर्शीद भी गए लंदन
'Ideas for India' कार्यक्रम शुक्रवार को लंदन में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और प्रियांक खड़गे भी लंदन में हैं। विशेष रूप से COVID-19 महामारी के बाद यात्रा सामान्य होने के बाद राहुल गांधी के लिए यह पहला ऐसा विदेशी आयोजन है।

राहुल गांधी ऐसे समय में लंदन के लिए रवाना हुए जब कांग्रेस प्रमुख राज्यों के पार्टी नेताओं के पलायन से जूझ रही है। हार्दिक पटेल ने ऐसे समय में कांग्रेस छोड़ दी है जब भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पहले से ही मिशन मोड में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- 1988 के रोडरेज मामले में नवजोत सिद्धू को मिली 1 साल जेल की सजा, आज ही जाना पड़ सकता है पटियाला जेल

इससे पहले कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ दी थी। कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मैराथन चर्चा की। उन्होंने अंततः पार्टी की एक समिति में शामिल होने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए रोडमैप सहित पार्टी के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-मंथन करने के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक चिंतन शिविर आयोजित किया।

यह भी पढ़ें- युवा शिविर में बोले PM मोदी-'वैश्विक अशांति-संघर्षों के बीच शांति के लिए भारत आज दुनिया की एक नई उम्मीद है'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली