जूडो में दिखा राहुल गांधी का दम, देखें नेशनल स्पोर्ट्स डे पर उनका अंदाज

Published : Aug 29, 2024, 02:49 PM ISTUpdated : Aug 29, 2024, 03:38 PM IST
Rahul Gandhi Stock invaste

सार

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर कांग्रेस ने राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बच्चों को जूडो की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं। राहुल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वे रोजाना जिउ जित्सु का अभ्यास करते थे।

नेशनल न्यूज। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कभी किसान तो कभी बाइक मकैनिक के रूप में देखा होगा। हाल ही में सुल्तानपुर विजिट के दौरान एक मोची के पास बैठकर उन्हें चप्पल में सिलाई करते भी देखा गया था। आज नेशनल स्पोर्ट्स डे पर उन्हें आप जूडो कराटे के गुर सीखते देख सकते हैं। कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल बच्चों को जूडो की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं। इसमें वह बाकायदा जूडो प्लेयर की यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं और खिलाड़ियों को खेल के दांवपेच भी सिखा रहे हैं।

वीडियो में दी स्पोर्ट्स डे की बधाई 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश भर के सभी खिलाड़ियों को नेशनल स्पोर्ट्स डे की बधाई दी है। यह भी कहा है कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। वीडियो में राहुल मार्शल आर्ट्स के गुर सीखने के साथ ही बच्चों को कुछ टिप्स भी देते नजर आए।  

पढ़ें राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं 20-30 साल से शादी का दबाव झेल रहा हूं'

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
राहुल गांधी का जूडो प्लेयर की यूनिफॉर्म में दांव दिखाते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। कुछ ही मिनट में उसपर हजारों लाइक्स आ गए हैं। राहुल वीडियो में ट्रेनर से गुर सीखने के दौरान कुछ अच्छे दांव भी दिखाए और विरोधी को जमीन पर गिरा दिया। 

राहुल ने बताया रोज होती थी जिउ जित्सु का अभ्यास
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हर रोज हजारों किलोमीटर के सफर के बाद हम लोग शाम को कुछ देर आराम करते थे। इसके बाद शिविर में रोजाना जिउ जित्सु का अभ्यास भी होता था। यही कारण था कि स्वास्थ्य ठीक रहा और उद्देश्य भी पूरा हो सका। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान