राहुल गांधी की बैंकॉक छुट्टी पर महाराष्ट्र CM का तंज- कांग्रेस ने मान ली है हार, नामौजूदगी सबूत

विधानसभा चुनाव से पहले छुट्टी पर बैंकॉक गए राहुल गांधी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने तंज कसा है। उन्होंने कहा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आधा खाली हो चुकी है और चुनाव बाद में पूरी तरह से खाली हो जाएगी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 9, 2019 2:56 PM IST / Updated: Oct 10 2019, 10:28 AM IST

मुंबई. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले छुट्टी पर बैंकॉक गए राहुल गांधी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने तंज कसा है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने  कहा, "चुनाव में राहुल गांधी की नामौजूदगी से यह नजर आ रहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने चुनाव में अपनी हार मान ली है।"  

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आधा खाली हो चुकी है और चुनाव बाद 24 अक्टूबर को नतीजों में पूरी तरह से खाली हो जाएगी।

Latest Videos

देश के विकास के लिए कटिबद्ध हैं मोदी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को सही दिशा दी। महाराष्ट्र के साथ ही देशभर के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। अमेरिका दौरे में प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और उनके मंत्रिमंडल के तमाम नेताओं ने डेढ़ घंटे तक मोदी का भाषण सुना, वहां मौजूद हजारों की जनता साक्षी है। इसके बाद प्रभावित होकर अमेरिकी प्रेजिडेंट ने मोदी को ग्लोबल लीडर माना। अब भारत को महाशक्ति होने से कोई रोक नहीं सकता। यह सब केवल मोदी की वजह से संभव हो पाया है।"

नहीं बंद होगी कर्जमाफी योजना

मुख्यमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र में 50 लाख किसानों को कर्जमाफी का फायदा मिला। जब तक आख़िरी किसान को इसका लाभ नहीं मिलता, कर्जमाफी की योजना बंद नहीं की जाएगी। कांग्रेस और एनसीपी की सरकार ने राज्य में सिंचाई परियोजनाओं के जरिए अपनी तिजोरी भरी। भाजपा-शिवसेना सरकार ने केंद्र की मदद से सिंचाई के लिए कई परियोजनाओं पर काम पूरा किया।"

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के धुलिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 


 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला