इन 2 शहरों के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, कितना होगा किराया?

Published : Jan 01, 2026, 10:21 PM IST

Vande Bharat Sleeper Fare: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 जनवरी को बताया कि PM मोदी जल्द ही ट्रेन को झंडी दिखाएंगे। ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है।

PREV
15
साल के आखिर तक दौड़ेंगी 12 वंदे भारत स्लीपर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा के हिसाब से तैयार किया गया है। 2026 के आखिर तक 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार हो जाएंगी।

25
किस स्पीड से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत?

रेल मंत्री ने बताया कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन दो दिन पहले ही पूरा किया गया है। इस दौरान ट्रेन को कोटा-नागदा ट्रैक पर 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया। रनिंग के दौरान लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, जो बिल्कुल भी नहीं छलका।

35
स्लीपर वंदे भारत में मिलेंगे कौन-कौन से फीचर्स

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस ट्रेन में यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर और तेज यात्रा का एक्सपीरियंस मिलेगा। इस ट्रेन में कम्फर्टेबल पैडेड बर्थ, ऑटो-सेंसिंग डोर, टच-फ्री टॉयलेट, वाई-फाई और स्मार्ट लाइटिंग जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

45
यात्रियों के लिए रहेंगी 823 बर्थ

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट वर्जन में कुल 857 बर्थ होंगी। इनमें 34 सीटें स्टाफ के लिए रिजर्व रहेंगी, जबकि 823 सीटें यात्रियों के लिए होंगी। इस ट्रेन के कोच भी चेन्नई की ICF में ही बनाए गए हैं।

55
कितना होगा स्लीपर वंदेभारत का किराया?

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में फर्स्ट AC का किराया करीब ₹3600, सेकंड एसी का ₹3000 और थर्ड एसी का ₹2,300 तय किया गया है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories