हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत: सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही, बस हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं- राजीव चंद्रशेखर

Published : Mar 29, 2020, 07:17 PM IST
हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत: सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही, बस हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं- राजीव चंद्रशेखर

सार

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने लोगों से घरों पर रहकर जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

बेंगलुरु. भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने लोगों से घरों पर रहकर जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा, अगर हम अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम जरूर जीतेंगे।

उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। भारत की जनता कोरोना से लड़ रही है। यह वायरस देश के बाहर से आया है। अन्य देशों की तरह भारत भी इससे प्रभावित है। इसने अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी प्रभावित किया है। इससे हमारी जिंदगी भी परेशानी में है, हमारे जीवन जीने का तरीका भी बदला है। इसके बढ़ते हुए प्रभाव को देखत हुए लॉकडाउन किया गया है। हम भारतीयों के लिए यह जरूरी है कि हम घर पर रहें। सुरक्षित रहें। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए यही उपाय है। 

 

'सरकार हर जरूरी कदम उठा रही'
भाजपा सांसद ने कहा- सरकार क्रमबद्ध तरीके से और तेजी से सभी समस्याओं का समाधान करने में लगी हुई है। खासकर स्वास्थ्य व्यवस्था में। लॉकडाउन से हम, हमारा परिवार, हमारे शहर, गांव, राज्य और देश सुरक्षित रहेंगे।  वित्त मंत्री ने भी लॉकडाउन के वक्त आ रहीं समस्याओं को दूर करने के लिए तमाम योजनाओं का ऐलान किया। इससे गरीबों और मजदूरों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरबीआई ने भी कुछ जरूरी कदम उठाए, जिससे लोगों की समस्याओं को खत्म किया जा सके। सरकार लगातार कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जरूरी कदम उठा रही है। 

हम कोरोना को जरूर हराएंगे- भाजपा सांसद
उन्होंने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारा घर पर रहना काफी जरूरी है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें सोशल डिस्टेंस बना कर रखना है। घर पर रहना है, सुरक्षित रहना है। हम इस कोरोना वायरस को जरूर हराएंगे।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: छात्र आंदोलन से परमाणु चेतावनी तक-देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Free Laptop Scheme 2026: क्या सच में छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है सरकार? जानिए पूरी सच्चाई