बेरोजगार विरोधी रैली में जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत नजरबंद, बोले-यह गिरफ्तारी नई क्रांति लाएगी

Published : Aug 21, 2022, 04:21 PM ISTUpdated : Aug 21, 2022, 04:27 PM IST
बेरोजगार विरोधी रैली में जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत नजरबंद, बोले-यह गिरफ्तारी नई क्रांति लाएगी

सार

Unemployment Protest rally: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन के लिए जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को गाजीपुर बार्डर पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। टिकैत को मधु विहार थाने में नजरबंद कर दिया गया।

नई दिल्ली। बेरोजगार विरोधी रैली (Unemployment Protest rally) में शिरकत करने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को हिरासत में ले लिया। रैली राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर आयोजित थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, राकेश टिकैत को हिरासत में लेने के कुछ घंटों बाद बैरंग ही लौटा दिया गया। पुलिस का आरोप है कि टिकैत दिल्ली में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे।

क्या कहा पुलिस ने?

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक (Dependra Pathak) ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के सदस्य राकेश टिकैत को दिल्ली में प्रवेश करते समय हिरासत में ले लिया गया। हिरासत के बाद उनको मधु विहार पुलिस थाने (Madhu Vihar Police Station) ले जाया गया। थाने में बैठाए गए टिकैत से पुलिस ने वापस जाने का अनुरोध किया। टिकैत की सहमति के बाद उनको वापस दिल्ली बार्डर के बाहर छोड़ा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि राकेश टिकैत, उस कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे जिसकी अनुमति नहीं दी गई थी।

टिकैत बोले-केंद्र के इशारे पर काम कर रही पुलिस

उधर, हिरासत में लिए जाने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस, केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लाएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। न रुकेगा, न थकेगा, न झुका पाओगे।

गोपाल राय भी टिकैत के समर्थन में आए

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भी राकेश टिकैत की नजरबंदी की निंदा की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। गोपाल राय ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत रोजगार आंदोलन के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया। यह बहुत ही घृणित है।

जंतर-मंतर पर महापंचायत का हुआ है आयोजन

संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठनों से जुड़े लोग सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक 'महापंचायत' का आयोजन कर रहे हैं। इस आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने दिल्ली के सभी बार्डर्स पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

गुलाम नबी आजाद के बाद अब आनंद शर्मा ने दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को पत्र लिखा-मेरा हो रहा अपमान

सीबीआई भगवा पंख वाला तोता...कपिल सिब्बल बोले-मालिक जो कहता है यह वही करेगा

AD पर बवाल: Zomato से मंदिर के पुजारी की दो टूक: दूसरा समुदाय कंपनी फूंक देता, हम केवल माफी को कह रहे

भारत के सामने अपनी मजबूरियों को श्रीलंका ने किया साझा, कहा-हम छोटे देश हैं, चीन को नहीं दे सकते जवाब

PREV

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब आग: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ वारंट जारी-क्या नियमों की अनदेखी थी?
पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा नाइटक्लब