रेणुकास्वामी हत्याकांड: एक्टर दर्शन ने सबूत मिटाने के लिए दोस्त से लिए 40 लाख रुपए, कबूल की ये बड़ी बात

Published : Jun 21, 2024, 03:10 PM ISTUpdated : Jun 21, 2024, 03:13 PM IST
kannada actor darshan thoogudeepa

सार

एक्टर दर्शन थुगुदीपा ने पुलिस के सामने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने एक दोस्त से 40 लाख रुपए उधार लिए थे। वह इसका इस्तेमाल सबूत मिटाने के लिए करने वाला था। 

बेंगलुरु। रेणुकास्वामी हत्याकांड (Renukaswamy murder case) में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी जानकारी जुटाई है। इसके साथ ही एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Actor Darshan Thoogudeepa) मुसीबत भी बढ़ गई है। पुलिस ने खुलासा किया है कि रेणुकास्वामी की हत्या के बाद दर्शन ने अपने एक दोस्त से 40 लाख रुपए कर्ज लिया था। इसने इस पैसे का इस्तेमाल सबूत मिटाने के लिए किया। दर्शन ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने यह बात स्वीकार कर ली है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।

33 साल का रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। उसने कन्नड़ एक्ट्रेस और दर्शन की प्रेमिका पवित्रा गौड़ा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक बातें की थी। आरोप है कि इसी वजह से दर्शन ने रेणुकास्वामी को अगवा कराया और साथियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर उसकी हत्या की।

नाले में मिला था रेणुकास्वामी का शव

9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास नाले में रेणुकास्वामी का शव मिला था। दो दिन के भीतर 11 जून को कर्नाटक पुलिस ने एक्टर दर्शन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधिकारी दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कबूल किया है कि सबूत नष्ट करने और अन्य साथियों को देने के लिए 40 लाख रुपए उधार लिए थे। उन्होंने इससे पहले आत्मसमर्पण करने के लिए अन्य लोगों को 30 लाख रुपए दिए थे।

यह भी पढ़ें- कन्नड़ एक्टर दर्शन की खौफनाक करतूत, इतना पीटा कि फट गए रेणुका स्वामी के Testicles, कुत्तों ने खाया चेहरा

मोहन राज ने दर्शन को दिए थे पैसे

पुलिस हिरासत में रखे गए कुछ आरोपियों ने पहले ही कबूल कर लिया है कि दर्शन ने रेणुकास्वामी की हत्या करने, शव को ठिकाने लगाने और सबूत नष्ट करने के लिए 30 लाख रुपए दिए थे। उन्हें आत्मसमर्पण करने और हत्या का दोष खुद पर लेने के लिए भी पैसे दिए गए थे। पुलिस ने 40 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। उस व्यक्ति की भी पहचान की गई है, जिसने एक्टर को पैसे दिए। वह दर्शन का दोस्त मोहन राज है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग