रेवंत रेड्डी बन सकते हैं तेलंगाना के नए सीएम, उत्तम कुमार रेड्डी को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री पद

Published : Dec 05, 2023, 11:56 AM ISTUpdated : Dec 05, 2023, 11:58 AM IST
Revanth Reddy

सार

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार या गुरुवार को हो सकता है। उत्तम कुमार रेड्डी और भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

हैदराबाद। तेलंगाना कांग्रेस के फायरब्रांड नेता रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह बुधवार या गुरुवार को शपथ ले सकते हैं। रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस को तेलंगाना में बड़ी जीत मिली है।

सीनियर कांग्रेसी नेता उत्तम कुमार रेड्डी और भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री पद नहीं मिलने पर उन्हें मंत्री बनाकर कोई अच्छा विभाग दिया जा सकता है। तेलंगाना में कोई रोटेशनल मुख्यमंत्री फॉर्मूला नहीं होगा।

रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस को किया तेलंगाना नें मजबूत

रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस को तेलंगाना में मजबूत किया है। वह मल्काजगिरी से लोकसभा सांसद हैं। रेवंत रेड्डी तेलंगाना की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं। वह पहले तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में थे। 2017 में कांग्रेस में आए थे।

रेड्डी ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आक्रामक रणनीतियों तैयार की। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री केसीआर को चुनौती दी। इसने उन्हें लोगों का पसंदीदा बना दिया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में स्थापित किया है। रेड्डी के सड़क पर आने और विरोध प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- विधानसभा हार का विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन पर कितना असर? सीट शेयरिंग में अब किसकी चलेगी

तेलंगाना में कांग्रेस को मिली हैं 64 सीटें

गौरतलब है कि तेलंगाना में 119 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव हुए। तीन दिसंबर को वोटों की गिनती हुई और नतीजे आए। कांग्रेस को बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े (60 सीट) से ज्यादा 64 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस को सिर्फ 39 सीटों पर जीत मिली। भाजपा ने चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की पूरी कोशिश की और 8 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को सात सीटों पर जीत मिली। एक सीट पर सीपीआई को जीत मिली है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की तीन राज्यों में हार राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले-विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी, जनादेश स्वीकार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं मुफ्ती नूर अहमद नूर, जिन पर तालिबान ने जताया भरोसा?
फोन बंद हुआ…कैश भी नहीं था, फिर दिल्ली के ऑटो वाले ने जो किया वो दिल जीत लेगा, स्टोरी वायरल