Russia-Ukraine Conflict: रूस के पास है हाइपरसोनिक मिसाइल, इसका तोड़ US के पास भी नहीं, पूरी दुनिया खाती है खौफ

यूक्रेन (Ukraine) पर युद्ध का ऐलान करके रूस ने एक तरह से पूरी दुनिया को चेतावनी दी है कि वह सभी इस मामले से दूर रहें। रूस (Russia) अपने हथियारों की वजह से आत्मविश्वास से भरा पड़ा है। उसके पास किंझल (Kinzhal) नाम की ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल (hypersonic missile) है, जो तबाही का दूसरा नाम है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2022 5:15 AM IST / Updated: Feb 24 2022, 10:53 AM IST

नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ महायुद्ध (Russia-Ukraine Conflict) छेड़ दिया है। सभी मान रहे कि यह वर्ल्ड वार-3 की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, रूसी हमले को रोकने के लिए नॉटो अभी सीधे तौर पर हमले की चेतावनी  नहीं दे रहा। माना जा रहा है कि अगर वे ऐसा करते हैं रूस अपने महाविनाशक हथियारों का इस्तेमाल करेगा, जो पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित होगा। रूस ने हाल ही में महाविनाशक हथियार किंझल (Kinzhal hypersonic missile) का परीक्षण भी किया है। इनकी तैनाती रूस के कॉलिनग्राद शहर में की गई है। आइए जानते हैं यह महाविनाशक हथियार आखिर है क्या बला और क्यों पूरी दुनिया इससे खौफ खाती है। 

दरअसल, किंझल एक हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल है। दावा किया जाता है कि किंझल मिसाइलों की गति साउंड यानी आवाज से भी दस गुना अधिक है। यह मिसाइल दो हजार किलोमीटर की मारक क्षमता से लैस है। यही नहीं, किंझल मिसाइल में परमाणु बम गिराने की भी क्षमता है। यह पांच हजार किलोटन तक का परमाणु बम ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल तीन किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से हमला करती है। इस मिसाइल के आगे दुनियाभर के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम भी फेल साबित होते हैं। अमरीका के नॉटो के पास भी अभी इस मिसाइल का तोड़ नहीं है। 

यह भी पढ़ें: Russiaa Ukrain News Update: यूएन चीफ की पुतिन से अपील- मानवता लिए अपने सैनिकों को बुला लीजिए वापस ...

किंझल मिसाइल बाल्टिक सागर के पास कालिनग्रॉद शहर में रखी गई है। माना जाता है कि अगर यह मिसाइल इस जगह से दागी जाती है तो यह कई यूरोपिय देशों को भी चपेट में ले सकती है। दावा यह भी किया जाता है कि रूस चाहे तो किंझल  मिसाइल से नाटो देशों पर दस मिनट के भीतर हमला कर सकता है। ऐसे में देशों को संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:  Russia-Ukraine War: जंग के ऐलान के बाद सोशल मीडिया ट्रेंड हुआ world war 3, देखें लोगों के रिएक्शन

रूस के हमले के ऐलान के बाद आज यूक्रेन ही नहीं, तमाम देशों के लोग बेचैन रहेंगे, मगर कोई भी रूस को रोकने की स्थिति में फिलहाल नहीं दिख रहा। दुनिया की महाशक्तियां भी रूस के आगे बेबस दिखाई पड़ रही हैं। 

Read more Articles on
Share this article
click me!