प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मैंने गोडसे को देशभक्त नहीं कहा, यहां तक की उनका नाम भी नहीं लिया

Published : Nov 29, 2019, 12:23 PM ISTUpdated : Nov 29, 2019, 03:51 PM IST
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मैंने गोडसे को देशभक्त नहीं कहा, यहां तक की उनका नाम भी नहीं लिया

सार

संसद में प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे पर दिए बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची तो खेद जताते हुए माफी मांगती हूं। बुधवार को संसद सत्र के दौरान द्रमुक सांसद ए. राजा ने अपनी राय रखते हुए एसपीजी बिल संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विवाद हुआ था। 

नई दिल्ली. महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर जारी विवाद के बीच शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने सदन में दो बार माफी मांगी। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मैंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं बताया था। यहां तक की मैंने उनका नाम भी नहीं लिया। मैं दोबारा माफी मांगती हूं, अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो।  

प्रज्ञा को 2 घंटे में दो बार माफी मांगनी पड़ी। क्योंकि जब प्रज्ञा ने पहली बार माफी मांगी तो उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। इसके बाद सदन में हंगामा हुआ। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची तो खेद जताते हुए माफी मांगती हूं।  

राहुल गांधी पर साधा निशाना

- लोकसभा में गोडसे पर दिए बयान पर सफाई देते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि एक सदस्य ने मुझे आतंकवादी कहा। प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद विपक्षी सांसदों ने उनपर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया।

क्या था मामला?
बुधवार को संसद सत्र के दौरान द्रमुक सांसद ए. राजा ने अपनी राय रखते हुए एसपीजी बिल संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दे रहे थे, इसी बयान के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने उनको टोकते हुए कहा था, आप 'देशभक्त' नाथूराम गोडसे का नाम मत लीजिए।

बुधवार से संसद में हो रहा हंगामा
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने वाली सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर संसद में दो दिन से हंगामा हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सफाई दी। उन्होंने गुरुवार को कहा, नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने की बात तो दूर हम उन्हें देशभक्त मानने की सोच की भी निंदा करते हैं। महात्मा गांधी हम लोगों के आदर्श हैं।वे पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और भविष्य में भी मार्गदर्शक रहेंगे। उनकी विचारधारा उस समय भी प्रासंगिक थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की समिति से भी हटा दिया गया। 

राहुल ने प्रज्ञा को बताया आतंकी
इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने भी प्रज्ञा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भाजपा नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बताया। राहुल ने लिखा, आतंकी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। भारतीय संसद के इतिहास में यह सबसे दुखद दिन है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास