दिल्ली में कोरोना केस का पॉजिटिविटी रेट 4.1%, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- अपर मिडिल क्लास में ज्यादा केस

Published : Apr 03, 2021, 02:41 PM IST
दिल्ली में कोरोना केस का पॉजिटिविटी रेट 4.1%, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- अपर मिडिल क्लास में ज्यादा केस

सार

दिल्ली में कोरोना केस का पॉजिटिविटी रेट 4.1% है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली और पूरे देश में अभी कोरोना के मामले काफी बढ़ रहे हैं। हम देश में सबसे ज्यादा टेस्टिंग कर रहे हैं। हम ट्रेसिंग भी कर रहे हैं और जो पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उनके पूरे परिवार की टेस्टिंग की जा रही है। 

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कल 87 हजार टेस्ट किए गए। किसी भी राज्य में नियम के हिसाब से हम सबसे ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं। दिल्ली में औसत से 5 गुना ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं। विशेषज्ञों के हिसाब से अधिकतम 40 से 50 हजार टेस्टिंग प्रतिदिन होनी चाहिए, हम उसकी दुगनी गति से कर रहे हैं। टेस्टिंग के साथ ट्रेसिंग भी कर रहे हैं। 

दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं: केजरीवाल
कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक बुलाई, जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। केजरीवाल ने कहा, कोविड मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है। 

अभी लॉकडाउन को कोई विचार नहीं : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा,  हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। मौतें काफी कम हो रही हैं, लोगों को अस्पताल और ICU में बहुत कम भर्ती होना पड़ रहा है। सरकार का अभी लॉकडाउन का कोई विचार नहीं है। 

दिल्ली में कोरोना की क्या स्थिति है, देखें ग्राफ

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम