School Holiday: 28,29,30 सितंबर को बंद रहेंगे सारे स्कूल, कॉलेज, जानें क्या है वजह

Published : Sep 10, 2025, 04:17 PM IST
school holiday

सार

School Holiday September 2025: सितंबर के आखिरी हफ्ते में त्योहारों और वीकेंड की वजह से लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टी का तोहफा मिलने वाला है। स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक बंद रहेंगे। 

School Holiday September 2025: सितंबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस दौरान स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस में काम करने वाले लोग छुट्टियों का इंतजार करते हैं ताकि वे पहले से अपनी प्लानिंग कर सकें और परिवार व बच्चों के साथ समय बिता सकें। अगर आप भी सितंबर में घूमने या कोई खास काम करने का सोच रहे हैं, तो यहां दी गई छुट्टियों और महत्वपूर्ण दिनों की लिस्ट देख सकते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा और आपको ऑफिस से छुट्टी लेने में भी आसानी होगी।

लगातार तीन दिनों तक मिलेगी छुट्टी

28 सितंबर 2025 को रविवार होने की वजह से सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 29 सितंबर को महासप्तमी और 30 सितंबर को महाअष्टमी की छुट्टी रहेगी। इन दोनों दिनों में स्कूल, कॉलेज के साथ-साथ सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। इस दौरान आपको लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलने वाली है।
 

क्यों मनाते हैं विजयादशमी?

दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्योहार है। मान्यता है कि भगवान राम ने इसी दिन राक्षस राजा रावण का वध किया था और माता सीता को मुक्त कराया था। इसलिए यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली, उत्तराखंड, केरल समेत 20 राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

त्योहारों से भरा रहेगा अक्टूबर का महीना

सितंबर के बाद अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा रहेगा। इस महीने में कई बड़े त्योहार और महत्वपूर्ण दिन मनाए जाएंगे, जिनमें गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा शामिल हैं।
 

1 अक्टूबर – महानवमी

2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती और दशहरा

7 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती

20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी और दिवाली

22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर – भाई दूज

इन दिनों स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि, रविवार को छोड़कर छुट्टियों की लिस्ट राज्यों के हिसाब से थोड़ी अलग भी हो सकती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

पैसेंजर्स की आपबीतीः लंबी कतारें-रोते लोग और बार-बार IndiGo फ्लाइट कैंसिल होने का अनाउंसमेंट
कौन है वो शख्स जिससे पुतिन ने मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से पहले मिलाया हाथ-Watch Video