Public Holiday: 5,7, 29, 30 सितंबर को बंद रहेंगे सारे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर, जानें क्या है वजह?

Published : Aug 24, 2025, 11:51 AM IST
September Holiday 2025

सार

Public Holiday: सितंबर 2025 में बच्चों से लेकर बड़ों तक की मौज होने वाली है। इस महीने सबको भर-भर की छुट्टीयां मिलेंगी। इस दौरान सारे स्कूल,कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 

Public Holiday: अगस्त का महीना जल्द ही समाप्त होने वाला है और हम सितंबर के महीने में प्रवेश करने वाले हैं। सितंबर की शुरुआत होते ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। इस महीने बच्चों से लेकर बड़ों तक छुट्टियों का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं कि इस महीने कितने दिन आपको छुट्टियां मिलने वाली हैं।

सितंबर में मिलेगी इतने दिनों की छुट्टियां

सितंबर 2025 में कई महत्वपूर्ण छुट्टियां और त्योहार हैं। महीने की शुरुआत 5 सितंबर, शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद से हो रही है। इसके बाद 7 सितंबर को रविवार है जिसके कारण सारे स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। अगर ऐसे में आप 6 सितंबर को छुट्टी लेते हैं तो आपको लगाता तीन दिनों की छुट्टी मिल सकती है। ऐसे में आप अपने परिवार के साथ वक्त बीता सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा महीने के अंत में, 29 सितंबर, सोमवार को दशहरा (सप्तमी) और 30 सितंबर, मंगलवार को महाष्टमी के अवसर पर छुट्टियां रहेंगी।

यह भी पढ़ें: बहुत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, दुनिया के विकास में 20% होगा योगदान: नरेंद्र मोदी

क्यों मनाते हैं दशहरा?

शारदीय नवरात्र के 10वें दिन दशहरा का त्योहार देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रावण के पुतले जलाए जाते हैं और भगवान राम की पूजा की जाती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। साल 2025 में दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। उसी दिन गांधी जयंती भी है। दशहरा यानी विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जगह-जगह रावण दहन होता है। लोग मानते हैं कि इससे जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Kashmir Encounter: सिंहपोरा में आतंकियों से मुठभेड़ में 8 जवान घायल, घाटी में 35 आतंकियों के छुपे होने की आशंका
PM मोदी बोले 'पलटानो दोरकार', बंगाल में तृणमूल का 'महा जंगलराज' खत्म करना जरूरी