पहली बार जेएनयू में महिला वीसी, शांतिश्री पंडित को मिली देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की कमान

Published : Feb 07, 2022, 11:52 AM ISTUpdated : Feb 07, 2022, 12:31 PM IST
पहली बार जेएनयू में महिला वीसी, शांतिश्री पंडित को मिली देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की कमान

सार

JNU new VC news : प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर रही हैं। उन्होंने जेएनयू से ही एमफिल और पीएचडी की है। शांतिश्री ने अपने अध्यापन करियर की शुरुआत 1988 में गोवा विश्वविद्यालय से की थी। 

नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की कमान प्रोफेसर शांतिश्री पंडित को दी गई है। यह पहला मौका है जब इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में किसी महिला को वाइस चांसलर (JNU VC) बनाया गया हो। इससे पहले इस विश्वविद्यालय की कमान कभी किसी महिला के हाथ नहीं रही। 1949 में हंसा मेहता बड़ौदा विश्वविद्यालय की कुलपति बनी थीं। वह भारत में किसी विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति थीं।  

जेएनयू से की पढ़ाई, सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहीं
प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर रही हैं। उन्होंने जेएनयू से ही एमफिल और पीएचडी की है। शांतिश्री ने अपने टीचिंग करियर की शुरुआत 1988 में गोवा विश्वविद्यालय से की थी। उन्होंने 1993 में पुणे विश्वविद्यालय जॉइन किया। शांतिश्री पंडित कई भाषाओं की जानकार हैं। उन्हें तमिल, तेलुगु, संस्कृत, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं का ज्ञान है।

अक्टूबर में मंगाए गए थे आवेदन 
4 फरवरी 2022 को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार (JNU Vice Chancellor M Jagadesh Kumar ) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) (यूजीसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह पद तकरीबन दो महीने से खाली था। जेएनयू के कुलपति के तौर पर एम जगदीश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी 2021 को समाप्त खत्म हो गया था। लेकिन, बाद में उनका कार्यकाल शिक्षा मंत्रालय द्वारा बढ़ा दिया गया। जेएनयू वीसी पद के लिए अक्टूबर 2020 में आवेदन मांगे गए थे। जेएनयू में अब तक 12 वीसी रह चुके हैं, लेकिन कभी किसी महिला को यह पद नहीं मिला था। जेएनयू वीसी की रेस में प्रोफेसर शांतिश्री के साथ प्रोफेसर अविनाश कुमार पांडे का भी नाम था। 

देश की 54 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में से 6 में महिला कुलपति

विश्वविद्यालयमहिला कुलपति
जामिया मिलिया इस्लामियानजमा अख्तर 
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालयअन्नपूर्णा नौटियाल
डॉ : हरिसिंह गौर विश्वविद्यालयनीलिमा गुप्ता
इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटीडॉ. मालिनी वी शंकर 
नालंदा विश्वविद्यालयसुनैना सिंह
इलाहाबाद विश्वविद्यालयसंगीता श्रीवास्तव


पूर्व कुलपति ने छात्रों, स्टाफ के नाम लिखा फेयरवेल नोट
एम जगदीश कुमार ने सोमवार 7 फरवरी 2022 को छात्रों और स्टाफ को अपना फेयरवेल नोट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि जब मैं आईआईटी दिल्ली के कैंपस में रहता था तो हमेशा एक हजार एकड़ के जेएनयू कैंपस के बारे में हमेशा जिज्ञासा रहती थी। मैं चाहता था कि मैं एक दिन इस यूनिवर्सिटी का हेड बनूंगा। 27 फरवरी 2016 को जब मैंने जेएनयू कैंपस के अपने दफ्तर में प्रवेश किया तो मैं वहां किसी को भी नहीं जानता था। लेकिन 2022 में मैं और मेरी पत्नी कह सकते हैं कि जेएनयू में हमारी जिन लोगों से मुलाकात हुई वह बहुत सुखद रही। उन्होंने लिखा कि जेएनयू की तरक्की का हिस्सा रहना मेरे लिए बड़ा सम्मान है। उन्होंने अपने इस नोट में छात्रों, फैकल्टी मेंबर और अन्य सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

यह भी पढ़ें 
JNU के कुलपति एम जगदीश कुमार UGC के चेयरमैन नियुक्त, डीपी सिंह के इस्तीफे के बाद खाली था पद

उत्तराखंड चुनाव : चुनावी रण में PM मोदी की एंट्री, बैक-टू-बैक करेंगे वर्चुअल रैली, आज हरिद्वार से आगाज

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा