कांग्रेस नेता ने दिया चौकाने वाला बयान, मोदी को लेकर कही बड़ी बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री जब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर विदेश यात्रा करते हैं, उस वक्त वह सम्मान पाने के हकदार होते हैं। लेकिन जब वह (प्रधानमंत्री) देश में होते हैं, तब लोगों को उनसे सवाल करने का अधिकार है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2019 10:06 AM IST / Updated: Sep 23 2019, 11:02 AM IST

पुणे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री जब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर विदेश यात्रा करते हैं, उस वक्त वह सम्मान पाने के हकदार होते हैं। लेकिन जब वह (प्रधानमंत्री) देश में होते हैं, तब लोगों को उनसे सवाल करने का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि थरूर मोदी सरकार के कटु आलोचक माने जाते हैं।

त्रि-भाषा फार्मूला का किया समर्थन 
देश की एक भाषा (हिंदी) होने संबंधी विवाद पर केरल से लोकसभा सदस्य ने कहा कि वह त्रि-भाषा फार्मूला (बहुभाषी संचार क्षमताओं को बढ़ावा देने) के पक्ष में हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे जिले में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सत्र में यह बात कही। थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री विदेशों में सम्मान पाने के हकदार हैं क्योंकि (वहां) वह हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधि होते हैं। लेकिन जब वह भारत में होते हैं, हमें उनसे सवाल करने का अधिकार है। देश की एक भाषा होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिंदी, हिंदुत्व और हिन्दुस्तान को बढ़ावा देने की भाजपा की विचारधारा देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें त्रि-भाषा फार्मूले को आगे बढ़ाने की जरूरत है।’’

Latest Videos

मॉब लिंचिंग पर भी भाजपा को घेरा 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की एक भाषा होने संबंधी अपनी टिप्प्णी से पैदा हुई बहस के बीच बुधवार को कहा था कि उन्होंने देश में अन्य स्थानीय भाषाओं पर हिंदी थोपे जाने की बात कभी नहीं कही, बल्कि दूसरी भाषा के रूप में इसके (हिंदी के) इस्तेमाल की हिमायत की है। थरूर ने मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) की घटनाओं को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘हिंदुत्व और भगवान राम का अपमान’ है।

भाजपा की विचारधारा का हिंदुत्व से नहीं है नाता 
कांग्रेस नेता ने कहा, केरल में रह रहे (विभिन्न समुदायों के लोंगों) के बीच कोई मतभेद नहीं है। फिर यह महाराष्ट्र में क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि मराठा शासक शिवाजी महाराज के शासन के तहत विभिन्न समुदायों से लोग थे। लेकिन उन्होंने हर किसी को एक दूसरे का सम्मान करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व का भाजपा का विचारा एक राजनीतिक विचारधारा है और इसका हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है।
[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

Share this article
click me!

Latest Videos

Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh