अपनी ट्विटर पोस्ट के लिए ट्रोल हुए थरूर, पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की कुछ तस्वीरें की थी शेयर

Published : Sep 25, 2019, 11:59 AM IST
अपनी ट्विटर पोस्ट के लिए ट्रोल हुए थरूर, पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की कुछ तस्वीरें की थी शेयर

सार

नेहरू और इंदिरा गांधी की एक तस्वीर पोस्ट कर थरूर ने दावा किया था कि यह तस्वीर अमेरिका में ली गई थी, जिसके बाद ट्विटर पर वह घिर गए। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि तस्वीर शायद रूस की हैं।

नई दिल्ली (New Delhi). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू एकमात्र ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिनका अमेरिका पहुंचने पर हवाईअड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभिनंदन किया था। इससे पहले थरूर ने पूर्व प्रधानमंत्री की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसके बाद 'ट्विटर पर उन्हें ट्रोल' किया गया था।

नेहरू और इंदिरा गांधी की एक तस्वीर पोस्ट कर थरूर ने दावा किया था कि यह तस्वीर अमेरिका में ली गई थी, जिसके बाद ट्विटर पर वह घिर गए। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि तस्वीर शायद रूस की हैं।

थरूर का पहला ट्वीट
कांग्रेस नेता ने प्रथम प्रधानमंत्री और उनकी बेटी इंदिरा गांधी की तस्वीर ट्वीट की थी, तस्वीर में दोनों लोगों के हुजूम के बीच एक खुले वाहन में हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते दिख रहे हैं। बहरहाल तस्वीर के साथ इंदिरा गांधी का नाम ‘इंडिया गांधी’ लिखने के लिए भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।

दूसरा ट्वीट कर नेहरू की "प्रमाणिक" तस्वीरें शेयर की 
ट्विटर पर छिड़ी बहस पर विराम लगाते हुए थरूर ने मंगलवार रात को दो 'प्रमाणिक' तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा, "भ्रामक तस्वीर को लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ने के बाद यहां अपने प्रधानमंत्री की 1949 में अमेरिका यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर रहा हूं, नवंबर 1949 में पंडित जवाहर लाल नेहरू का भाषण सुनने के लिये विस्कांसिन यूनिवर्सिटी में लोगों का हुजूम साफ नजर आ रहा है।’’

तिसरे ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपतियों द्वारा नेहरू का अभिनंदन किए जाने के बारे में बताया
इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, ‘‘जवाहर लाल नेहरू अब तक के एकमात्र ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिनका अमेरिका पहुंचने पर हवाईअड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभिनंदन किया था। ऐसा दो बार हुआ : पहला 1949 में राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन ने किया और 1961 में जॉन एफ कैनेडी ने किया। दोनों ही बार अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने विमान से उतरने पर उनका अभिनंदन किया था।’’

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दिल्ली अब सिर्फ 50 मिनट दूर! मेरठ वालों को 'Meerut Metro' और 'Namo Bharat' की सौगात
6 माह के शिशु को दी एक्सपायर्ड दवाई, खाते ही मौत..जानें कहां का मामला?