
मुंबई. अमेरिकी वेब चैनल नेटफ्लिक्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिवसेना ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिवसेना ने वेब चैनल पर भारत और हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगाया है। शिकायत में सेक्रेड गेम्स, लीला और घोल जैसी सीरीजों का उदाहरण दिया गया है।
शिवसेना आईटी सेल के सदस्य रमेश सोलंकी ने यह शिकायत मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वेब चैनल अपनी हर सीरीज में भारत को वैश्विक स्तर पर बदनाम कर रही है। इसमें भारत को हिंदुफोबिया को लेकर भी बुरा बताया गया। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स पर जरूरी कार्रवाई होनी चाहिए। इतना ही नहीं सोलंकी ने नेटफ्लिक्स का लाइसेंस भी रद्द करने की मांग की है।
क्या है नेटफ्लिक्स?
नेटफ्लिक्स एक अमेरिकी मीडिया सर्विस प्रोवाइडर वेब चैनल है। भारत में शुरुआत से ही ये विवादों में रहा है। चैनल में पिछले दिनों सेक्रेड गेम्स के पहले पार्ट में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। मामला कोर्ट भी पहुंचा था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.