श्रद्धा मर्डर केस : फूड ऐप से हुआ बड़ा खुलासा, मई के बाद से ही कम खाना ऑर्डर करने लगा था आफताब

Published : Nov 29, 2022, 08:45 PM IST
श्रद्धा मर्डर केस : फूड ऐप से हुआ बड़ा खुलासा, मई के बाद से ही कम खाना ऑर्डर करने लगा था आफताब

सार

दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां पुलिस आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा रही है, वहीं दूसरी ओर उसकी इंटरनेट और डिजिटल हिस्ट्री निकालने के लिए वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल, गूगल पे, पेटीएम समेत कई ऐप से जरूरी डेटा की डिमांड की है। 

Shraddha Murder Case: दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां पुलिस आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा रही है, वहीं दूसरी ओर उसकी इंटरनेट और डिजिटल हिस्ट्री निकालने के लिए वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल, गूगल पे, पेटीएम समेत कई ऐप से जरूरी डेटा की डिमांड की है, ताकि उसके बारे में और ज्यादा सबूत इकट्ठे किए जा सकें। इसी बीच, फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो से मिली जानकारी ने आफताब के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। 

मई से ही एक आदमी का खाना ऑर्डर करने लगा था आफताब : 
जोमैटो से मिली जानकारी के मुताबिक, आफताब पहले दो लोगों का खाना ऑनलाइन ऑर्डर करता था, लेकिन मई का महीना आधा बीतने के बाद वो सिर्फ एक ही शख्स का खाना ऑर्डर करने लगा था। बता दें, आफताब और श्रद्धा 8 मई को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। इसके 10 दिन बाद 18 मई को उसने श्रद्धा का कत्ल कर दिया था। 

जानें क्या करती है आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड की दरिंदगी जान अब तक सदमे में है लड़की

पेटीएम और गूगल पे से मांगी पेमेंट डिटेल्स : 
दिल्ली पुलिस ने गूगल पे के अलावा Paytm से भी आफताब की पेमेंट डिटेल्स मांगी है। इससे पहले, पुलिस ने डेटिंग ऐप बंबल के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम से भी आफताब के अकाउंट्स की डिटेल्स मांगी थी। कुछ ऐप ने डिटेल्स शेयर भी की हैं। 

श्रद्धा के कत्ल में इस्तेमाल हथियार मिला : 
दिल्ली पुलिस ने 28 नवंबर को श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया है। इससे पहले पुलिस को महरौली के जंगल से इंसानी डेडबॉडी के 17 टुकड़े मिले थे। इन टुकड़ों को फिलहाल DNA जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैंपल श्रद्धा के पिता विकास वॉलकर के डीएनए से मैच कर गए हैं।

उसने हमारी बहन-बेटी के 35 टुकड़े किए, हम 70 कर देंगे; आफताब को मारने पहुंचे शख्स ने कही ये बात

रिमांड बढ़ने के बाद तिहाड़ जेल में है आफताब : 
बता दें कि कोर्ट ने 26 नवंबर को आफताब की पुलिस रिमांड 13 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इसके बाद उसे तिहाड़ जेल की सेल नंबर 4 में रखा गया है। इस सेल में आफताब अकेले रहता है। इस सेल के बाहर 24 घंटे एक सुरक्षाकर्मी तैनात रहता है। इसके अलावा सेल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जो उसकी हर एक हरकत पर नजर रखते हैं। 

क्या है पूरा मामला?
18 मई, 2022 की रात 10 बजे आफताब ने दिल्ली के महरौली स्थित एक फ्लैट में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने लाश के 35 टुकड़े किए और उन्हें एक फ्रिज में रख दिया। बाद में वो ये टुकड़े महरौली के जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंकता रहा। ऐसा उसने 18 रातों तक किया। बता दें कि श्रद्धा से आफताब की पहली मुलाकात मुंबई में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आए और कुछ महीनों बाद लिव-इन में रहने लगे। हालांकि, मार्च 2022 में वो श्रद्धा को लेकर दिल्ली चला आया, जहां उसने श्रद्धा का कत्ल कर दिया। 

ये भी देखें : 

Shraddha Murder Case: जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की, DNA भी मैच होने का दावा

कत्ल से पहले श्रद्धा से दरिंदगी के निशान, वायरल हो रही आफताब की क्रूरता को बयां करती PHOTO

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

अमित शाह के दफ्तर के बाहर हंगामा! महुआ-डेरेक को घसीटकर ले गई पुलिस, आखिर मामला क्या है?Video
9 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट