टुकड़े-टुकड़े करने से पहले आफताब ने श्रद्धा से किया था झगड़ा, मिला फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाला Audio सबूत

श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को आफताब का ऑडियो मिला है। पुलिस इसे बड़ा सबूत मान रही है। सीएफएसएल की टीम ने आफताब का वॉयस सैंपल लिया है। पुलिस को आफताब का एक पुराना वीडियो भी मिला है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2022 7:15 AM IST / Updated: Dec 26 2022, 01:04 PM IST

नई दिल्ली। अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला घोंटकर हत्या (Shraddha Walkar Murder) करने और फिर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आफताब पूनावाला को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाला ऑडियो सबूत पुलिस को मिल गया है। दिल्ली पुलिस इसे काफी अहम मान रही है। 

आफताब ने हत्या से पहले श्रद्धा के साथ झगड़ा किया था। ऑडियो उसी घटना की है। ऑडियो की सत्यता स्थापित करने के लिए सीबीआई की CFSL टीम ने आफताब का वॉयस सैंपल लिया है। इस सैंपल का मिलान ऑडियो से कराया जाएगा। आवाज मैच करता है तो पुलिस को हत्या का मोटिव साबित करने में मदद मिलेगी। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को आफताब का एक पुराना वीडियो भी मिला है। यह वीडियो मुंबई का है। पुलिस ने आफताब का फेस रिकॉगनाईजेशन टेस्ट कराया है ताकि यह साबित हो सके कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति आफताब ही है।

Latest Videos

आफताब ने किए थे श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े
गौरतलब है कि आफताब ने 18 मई को गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या की थी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा और आरी से उसके 35 टुकड़े कर दिए। आफताब ने शव के टुकड़े रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। बाद में उसने आधी रात को एक-एक कर शव के सभी टुकड़ों को दिल्ली के महरौली के जंगल में ठिकाने लगा दिया था। 

12 नवंबर को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
श्रद्धा के पिता द्वारा बेटी के लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आफताब को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान आफताब ने स्वीकार कर लिया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। आफताब वर्तमान में न्यायीक हिरासत में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। 

यह भी पढ़ें- ICICI बैंक लोन फ्रॉड केस: CBI ने वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया

आफताब की निशानदेही पर पुलिस ने महरौली के जंगल से हड्डियां बरामद की थी। हड्डियां श्रद्धा की हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराया था। इसके लिए श्रद्धा के पिता के डीएनए और हड्डियों से निकाले गए डीएनए का मिलान कराया गया था। डीएनए मैच कर गया है। इसकी रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने आफताब का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी कराया है।

यह भी पढ़ें- भारत की सीमाओं की जोरावर के साथ पहरेदारी करेगा 'प्रलय', पलक झपकते ही 500 किमी दूर तक टारगेट को कर देगा तबाह

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts