हमारे रगों में कुछ इस तरह से जहर घोलने का काम कर रहा है सिंगल यूज प्लास्टिक

सिंगल यूज प्लास्टिक (Single use Plastic) से निकलने वाले जहरीले केमिकल खाने के रास्ते इंसानों और जानवरों के शरीर में पहुंच जाते हैं। इसके चलते कैंसर, बांझपन समेत कई तरह की गंभीर बीमारी हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2022 7:31 AM IST / Updated: Jul 01 2022, 02:43 PM IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए इस पर प्रतिबंध की लंबे समय से मांग हो रही थी। यह प्लास्टिक प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होता। लंबे समय तक पानी या जमीन में पड़े रहने पर इसके छोटे-छोटे टुकड़े हो जाते हैं और जहरीले केमिकल निकलते हैं। खाने के साथ ये हमारे खून में पहुंच जाते हैं। 

क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक?
सिंगल यूज प्लास्टिक वह प्लास्टिक है जिसका केवल एक बार यूज कर फेंक दिया जाता है। इसे रिसाइकल नहीं किया जाता। इनमें प्लास्टिक बैग, स्ट्रॉ, सोडा और पानी की बोतलें और अधिकांश फूड पैकेजिंग जैसी चीजें शामिल हैं। दुनिया में हर साल लगभग 380 मिलियन टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है। इसमें से आधा डिस्पोजेबल है।  दुनिया भर में केवल 10-13% प्लास्टिक के सामानों को रिसाइकल किया जाता है।

Latest Videos

परेशानी पैदा कर रहा सिंगल यूज प्लास्टिक
रिसाइकल नहीं होने के चलते प्लास्टिक के सामान को फेंक दिया जाता है। परेशानी यहीं से शुरू होती है। पॉलिथीन बैग, बोतल, रैपर और प्लास्टिक के अन्य सामान खुले में फेंक दिया जाता है। यह पानी और जमीन दोनों को दूषित करता है। पेट्रोलियम आधारित प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है। पानी या जमीन में कई साल तक रहने के बाद प्लास्टिक के कण छोटे-छोटे टुकड़ो में टूट जाते हैं। टूटने की प्रक्रिया में जहरीले रसायन निकलते हैं। 

प्लास्टिक को आकार देने और सख्त करने में इस्तेमाल होने वाले रसायन भोजन और पानी के रास्ते इंसानों के शरीर में पहुंच जाते हैं। ये जहरीले रसायन इंसान के खून में पहुंच जाते हैं। कई रिसर्च में यह पता चला है कि प्लास्टिक से निकले जहरीले रसायन इंसानों में कैंसर, बांझपन, जन्मदोष और कई अन्य बीमारी पैदा करते हैं।

यह भी पढ़ें- अब से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन,आप भी अवेयर हों और इस्तेमाल न करें, ये हैं वो कुछ चीजें, जो अकसर आप यूज करते हैं

सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़े कुछ फैक्ट्स

यह भी पढ़ें- नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कही ये 5 बड़ी बातें, TV पर पूरे देश से माफी मांगने को कहा

Share this article
click me!

Latest Videos

रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev