कश्मीर में स्नोफॉल का लुत्फ उठाने जा रहे तो इन 12 जिलों में रहिएगा अलर्ट, यहां होने वाला है हिमस्खलन

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन का सबसे अधिक खतरा बताया है। इस जिले को हिमस्खलन का सबसे डेंजर जोन घोषित कर चेतावनी जारी की गई है।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 14, 2023 11:44 AM IST / Updated: Jan 14 2023, 07:46 PM IST

Avalanche warning: जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज तल्ख होता जा रहा है। मौसम का पारा गिरने के साथ ही हिमस्खलन का भी खतरा कई क्षेत्रों में बढ़ गया है। राज्य के मौसम अधिकारियों ने 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। बीते 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में मीडियम स्नोफॉल हो रहा है। हजारों पर्यटक सर्दियों के मौसम में यहां स्नोफॉल का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं।

इन जिलों में हिमस्खलन का खतरा...

Latest Videos

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन का सबसे अधिक खतरा बताया है। इस जिले को हिमस्खलन का सबसे डेंजर जोन घोषित कर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों में भी हिमस्खलन का खतरा होने की चेतावनी जारी की गई है। 

कुपवाड़ा जिले में दो हजार मीटर से ऊपर हिमस्खलन

एसडीएमए अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर बताया है कि अगले 24 घंटों में कुपवाड़ा जिले में हाईरिस्क के साथ 2000 मीटर से ऊपर हिमस्खलन की आशंका है। जबकि बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी में भी 2,000 मीटर से ऊपर हिमस्खलन हो सकता है लेकिन यहां मीडियम लेवल की रिस्क है। यही नहीं अगले 24 घंटों में अनंतनाग, कुलगाम और राजौरी जिलों में भी 2,000 मीटर से ऊपर हिमस्खलन होने की आशंका है।

अलर्ट में हिमस्खलन क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह

एसडीएमए ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए इन क्षेत्रों में नहीं जाने के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा गया है। साथ ही लोगों को एहतियातन ऐसा करने से बचने को कहा गया है। दरअसल, कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दो दिनों से मध्यम से भारी स्नोफॉल हो रहा है। 

गांदरबल में दो कर्मचारियों की मौत

हिमस्खलन चेतावनी के बावजूद कई जगह लोग मनमानी कर रहे हैं। गांदरबल जिले के सोनमर्ग में गुरुवार को एक निर्माण कंपनी के कार्यस्थल पर हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:

10 बार सांसद रहे शरद यादव की कहानी: गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर कैसे जेपी से प्रभावित होकर राजनीति में कूद पड़ा

एक और समाजवादी आवाज हुई खामोश: शरद यादव नहीं रहें, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हद है...हिंदू धर्मग्रंथों को बता दिया पोर्न, बांग्लादेशी नेता ने फेसबुक लाइव में क्रास की लिमिट

Joshimath : प्यार से जिस घर को संवारा था उसे अपने ही हाथों उजाड़ रहे...इसे भाग्य का लिखा कहें या विकास की कीमत

जोशीमठ: उजड़ रहे घरौंदे, बंजारा होती जिंदगियां दे रही चेतावनी...देश के भूविज्ञानी बोले-यह संभलने का वक्त...

Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर