चंडीगढ़ कोर्ट में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, ससुर ने IRS दामाद को मारी गोली

Published : Aug 03, 2024, 05:29 PM ISTUpdated : Aug 03, 2024, 11:35 PM IST
murder case thane

सार

चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट के अंदर एक नौकरशाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसा कथित तौर पर उसके ससुर ने किया है, आरोपी के परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

Chandigarh Court murder: चंडीगढ़ की एक कोर्ट में शनिवार दोपहर में सनसनी मच गई। भरी अदालत में ससुर ने अपने आईआरएस दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। लगातार पांच गोली चलने के बाद लोग पीड़ित को अस्पताल लेकर भागे लेकिन उनको बचाया न जा सका। आरोपी ससुर, पंजाब पुलिस में सस्पेंडेड असिस्टेंड इंस्पेक्टर जनरल हैं। बताया जा रहा है कि यह हत्या घरेलू विवाद के चलते की गई है।

फैमिली कोर्ट में मध्यस्थता के लिए पहुंचे थे ससुर-दामाद

दरअसल, पंजाब पुलिस के निलंबित सहायक महानिरीक्षक मलविंदर सिंह सिद्धू और उनके दामाद आईआरएस अधिकारी हरप्रीत सिंह के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्ष फैमिली कोर्ट में मध्यस्थता सत्र के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान मलविंदर सिंह बाथरूम जाने के लिए उठे। उनका दामाद हरप्रीत सिंह उनकी मदद के लिए साथ गया। दोनों कमरा से बाहर चले गए। कुछ ही देर में गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। हर कोई उधर दौड़ते हुए पहुंचा। हरप्रीत सिंह जमीन पर खून से लथपथ तड़प रहे थे। मलविंदर सिंह सिद्धू की चलाई पांच गोलियों में दो उनको लगी थी। हरप्रीत को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

कोर्ट परिसर के वकीलों ने आरोपी को पकड़ा

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। मलविंदर सिंह को वकीलों ने दिलेरी दिखाते हुए पकड़ लिया और उनको एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। 

कोर्ट परिसर में मर्डर का वीडियो वायरल

चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में हुए इस हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित आईआरएस अधिकारी हरप्रीत सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। हरप्रीत की मदद के लिए कोई चिल्ला रहा है। एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया कि उसे गोली लगी है। कृपया कोई उसे अस्पताल ले जाए। एक अन्य वीडियो में सिंह को अदालत के बाहर खून से लथपथ देखा जा सकता है जबकि कई लोग उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर: ड्रग्स-टेररिज्म सिंडिकेट में शामिल 5 पुलिसकर्मी-एक टीचर बर्खास्त

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह