स्वीडन का शाही जोड़ा भारत में, गांधी की समाधि, जामा मस्जिद और देखने जाएंगे लालकिला

राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया ने यहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। शाही जोड़ा सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचा था

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2019 7:37 AM IST / Updated: Dec 02 2019, 05:52 PM IST

नयी दिल्ली: स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया ने यहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। शाही जोड़ा सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचा था। विदेश मंत्री ने राजा गुस्ताफ और रानी सिल्विया से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

शाही दंपत्ति मुम्बई और उत्तराखंड भी जाएगा

Latest Videos

राजा गुस्ताफ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात किया, शाही दंपत्ति मुम्बई और उत्तराखंड भी जाएगा। उनका दिल्ली में जामा मस्जिद, लाल किला और गांधी स्मृति जाने का भी कार्यक्रम है। राजा गुस्ताफ की यह तीसरी भारत यात्रा है। राजा अपने देश के उच्च स्तरीय उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा, ''द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।''

विदेश मंत्रालय ने बताया था,''भारत और स्वीडन के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं और लोकतंत्र, पारदर्शिता, स्वतंत्रता के अधिकार तथा कानून के शासन जैसे सिद्धांतों पर आधारित हैं। राजनीति, व्यापार, वैज्ञानिक और अकादमिक क्षेत्र में नियमित वार्ता ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान की है।''

भारत और स्वीडन के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3.37 अरब डॉलर का था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts