खराबी आई तो हवा में चक्कर लगाता रहा एयर इंडिया का विमान, क्यों किया ऐसा?

त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में लैंडिंग गियर की खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को ढाई घंटे तक हवा में चक्कर लगाने पड़े। बाद में विमान सुरक्षित लैंड कर गया।

Vivek Kumar | Published : Oct 12, 2024 2:01 AM IST / Updated: Oct 12 2024, 07:32 AM IST

चेन्नई। तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह के लिए शुक्रवार शाम को उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के एक विमान में बड़ी खराबी आई। टेकऑफ के बाद पायलट को पता चला कि विमान के लैंडिंग गियर में परेशानी आई है। हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया है। इसी से टेकऑफ के बाद टायर विमान के अंदर जाते हैं और लैंडिंग से पहले बाहर आते हैं।

 

Latest Videos

 

विमान करीब ढाई घंटे तक हवा में रहा विमान

विमान त्रिची एयरपोर्ट के आसपास करीब ढाई घंटे तक चक्कर लगाता रहा। ऐसा जरूरी था। विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी थी। इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त विमान में जितना कम इंधन हो अच्छा रहता है। इससे विमान का वजन कम होता है इसके साथ ही आग लगने जैसी घटना होने पर स्थिति विकराल नहीं होती।

एयर इंडिया के विमान में टेकऑफ के तुरंत बाद खराबी आई थी। विमान में भरा इंधन कम हो इसके लिए पायलट के पास दो विकल्प थे। पहला इंधन को जमीन पर गिरा दिया जाए। दूसरा विमान को तब तक हवा में रखा जाए जब तक इंधन जलकर कम न हो जाए।

 

 

इंधन गिराना नहीं था अच्छा विकल्प

त्रिची एयरपोर्ट के आसपास इंसानी बस्ती है। ऐसे में इंधन गिराना अच्छा विकल्प नहीं था। विमान में एविएशन फ्यूल डाला जाता है। यह अति ज्वलनशील होता है। हवा से इंधन गिराने पर उसमें आग लगने का डर रहता है। अगर इंसानी बस्ती पर इंधन गिराया जाए और आग लग जाए तो बड़ी तबाही हो सकती है। इससे बचने के लिए विमान को करीब ढाई घंटे तक हवा में रखा गया। इंधन कम होने पर विमान ने सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग की। किसी तरह की दुखद घटना नहीं हुई।

 

 

हवा में रहने के दौरान विमान ने त्रिची एयरपोर्ट के करीब 24 छोटे और तीन बड़े चक्कर लगाए। जैसे ही विमान ने उतरने का प्रयास किया, उसका लैंडिंग गियर सामान्य रूप से खुल गया। इससे उसे सुरक्षित रूप से उतरने में सहायता मिली।

 

 

अलर्ट मोड पर था एयरपोर्ट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा, "तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 613 सुरक्षित रूप से तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर उतर गई है। DGCA स्थिति की निगरानी कर रहा था। लैंडिंग गियर खुल रहा था। फ्लाइट सामान्य रूप से उतरी। हवाई अड्डे को अलर्ट मोड पर रखा गया था।"

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, "तकनीकी खराबी की सूचना देने के बाद विमान ने सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग करने से पहले रनवे की लंबाई को ध्यान में रखते हुए ईंधन और वजन कम किया। यात्रियों को शारजाह भेजने के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया गया। हमें असुविधा के लिए खेद है। हम सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं।"

विमान में सवार थे 141 यात्री

विमान ने शुक्रवार शाम 5.40 बजे त्रिची से उड़ान भरी थी। उसमें 141 यात्री सवार थे। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने ट्वीट किया, "मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है। लैंडिंग गियर की समस्या की खबर मिलने पर, मैंने तुरंत अधिकारियों के साथ फोन पर एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें दमकल गाड़ियों, एम्बुलेंस और चिकित्सा सहायता की तैनाती सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और चालक दल को बधाई।"

यह भी पढ़ें- मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतरी मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस, 19 घायल

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata और SPG सिक्यूरिटी से जुड़ा एक रोचक किस्सा
Ratan Tata Funeral: उम्र में 55 साल छोटे शांतनु नायडू कैसे बने रतन टाटा के खास?
गिद्धों को नहीं दिया शव फिर कैसे हुआ Ratan Tata का अंतिम संस्कार
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Ratan Tata Death: कौन हैं वो 5 लोग, जिन्हें माना जा रहा टाटा ग्रुप का फ्यूचर