रेवंत रेड्डी के बयान पर राजीव चंद्रशेखर ने किया पलटवार, बोले- हताश तुष्टीकरण पार्टी है कांग्रेस

Published : May 11, 2024, 02:40 PM ISTUpdated : May 11, 2024, 02:43 PM IST
Rajiv Chandrashekhar

सार

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलवामा हमले को लेकर सवाल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक होने पर भी प्रश्न किए हैं। इसपर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस हताश तुष्टीकरण पार्टी है। 

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पुलवामा हमले को लेकर सवाल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रेवंत रेड्डी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पाकिस्तान समर्थक नेताओं से भरी हुई है।

राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट किया, "कांग्रेस हताश तुष्टीकरण पार्टी है। यह ऊपर से नीचे तक पाकिस्तान के आतंक के बेशर्म माफी मांगने वालों से भरी हुई है। यह सभी भारतीयों को पता है। राहुल गांधीदिग्विजय सिंह तक, सैम पित्रोदा से लेकर विजय वडेट्टीवार और रेवंत रेड्डी तक सभी पाकिस्तान के पक्ष में बोलते हैं।"

 

 

रेवंत रेड्डी ने कहा-देश के लिए ठीक नहीं मोदी की सोच

एक सवाल के जवाब में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, "भाजपा हर बार राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करती है। नरेंद्र मोदी के लिए सब कुछ राजनीति है। सब कुछ चुनाव जीतना है। इसलिए, मोदी की सोच देश के लिए सही नहीं है। देश को अब बीजेपी के बिना, मोदी के बिना होने की जरूरत है। वे हर बात का जवाब 'जय श्री राम' से देते हैं। जय श्रीराम इस देश में मोदी जी नहीं सिखाए। हमारे दादा, परदादा से लेकर, हजारों सालों से हमको पता है राम राज क्या है, कैसे चला है। सब कुछ हमें पता है।"

यह भी पढ़ें- 'क्या मालूम बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई थी या नहीं', अब तेलंगाना सीएम के बयान पर छिड़ा विवाद

सर्जिकल स्ट्राइक किए, नहीं किए, भगवान जानें

रेवंत रेड्डी ने कहा, "पुलवामा की घटना उदाहरण है कि ये फेल हो गए। आईबी क्या कर रही थी? इंटेलीजेंस नेटवर्क क्या कर रहा है? पुलवामा की घटना होने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मेरा सवाल ये है कि पुलवामा की घटना क्यों हुई? क्यों होने दिया? आप क्या देश की सुरक्षा कर रहे थे? आईबी, रॉ जैसी एजेंसियों को क्यों इस्तेमाल नहीं किया? यहां पर आपकी विफलता है न। इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक किए, नहीं किए, भगवान जानें। सर्जिकल स्ट्राइक हुआ, नहीं हुआ, किसी को पता भी नहीं आजतक।"

यह भी पढ़ें- 'एटम बम बेचने निकला पाकिस्तान, कोई खरीद नहीं रहा, क्वालिटी में दम नहीं': नरेंद्र मोदी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग