भारत की विरासतों को जानने का शानदार मौका, लाल किले पर 10 दिन का 'किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता' फेस्टिवल

भारत की विरासतों(heritage of india) के बारे में लोगों को अवगत कराने केंद्र सरकार ने एक अनूठी पहल की है। 10 दिवसीय लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता(Ten day Red Fort Festival-Bharat Bhagya Vidhata) 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी(Union Minister Smriti Zubin Irani) ने किया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 2:29 AM IST / Updated: Mar 25 2022, 01:48 PM IST

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली स्थित 17वीं शताब्दी के प्रतिष्ठित स्मारक लाल किले में 25 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक 10 दिवसीय लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता(Ten day Red Fort Festival-Bharat Bhagya Vidhata) 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। भारत की विरासतों(heritage of india) के बारे में लोगों को अवगत कराने केंद्र सरकार ने एक अनूठी पहल की है।  यह उत्सव रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।  इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी(Union Minister Smriti Zubin Irani) ने किया।

कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फूड फेस्टिवल से जगमग होगा लाल किला
 लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता के तहत "मातृभूमि" -प्रोजेक्शन मैपिंग शो, यात्रा - 360° तल्लीन कर देने वाला  एक अनूठा अनुभव होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक परेड, खाओ गल्ली, रंग मंच में लाइव प्रदर्शन, भारत के नृत्य, अनोखे वस्त्र, खेल मंच और खेल गांव तथा योग सहित लोगों को प्रफुल्लित करने वाले कई आयोजन होंगे।

यह भी पढ़ें-हैदराबाद में साउथ स्टार पवन कल्याण की अपील, नेताजी की अस्थियां रेनकोजी मंदिर से भारत लाने तक होगा जनांदोलन

देश की विरासत को जानने का अनुभव
यह घोषणा करते हुए संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव उमा नंदूरी ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर डालमिया ग्रुप के सीईओ आनंद भारद्वाज, पर्यटन मंत्रालय में अपर महानिदेशक रूपिंदर बराड़; भारतीय पुरातत्‍‍व सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय में निदेशक अजय यादव भी उपस्थित थे।

नंदूरी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत भाग्य विधाता का आयोजन कर रहा है। लाल किला उत्सव देश की विरासत का उत्सव मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। वहीं, भारत भाग्य विधाता के तहत भारत के हर हिस्से की संस्कृति को दिखाया जाएगा।

यह भी जानें
पर्यटन मंत्रालय की अपर महानिदेशक रूपिंदर बराड़ के मुताबिक केंद्र सरकार की एक विरासत अपनाओ पहल के माध्यम से लाल किले को उसके पुराने गौरव में पुनर्जीवित किया गया है। भारत भाग्य विधाता सभी की भारत की विविधता की सराहना करने में मददगार साबित होगा। दुनिया भर में पर्यटन के पुनर्जीवित होने के साथ यह एक महत्वपूर्ण घटना होने जा रही है और पर्यटकों को भारत में आकर्षित सकारात्मक संकेत भेजती है। यानी यह आयोजन भारतीय विरासत को दुनियाभर में पहचान दिलाएगा।

यह भी पढ़ें-मंदिरों में वीआईपी कल्चर पर सवाल, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- यह भक्तों को सबसे ज्यादा निराश करने वाला

अधिक जानकारी यहां से लें
लाल किले के "स्मारक मित्र", डालमिया भारत लिमिटेड के साथ संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में इस भव्‍य कार्यक्रम की परिकल्पना की है। लाल किला महोत्सव - भारत भाग्य विधाता यहां आने वाले लोगों के लिए एक समृद्ध सांस्कृतिक दावत का वादा करता है। इसका मकसद विरासत संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना है। यहां क्लिक करके अधिक जानकारी लें

यह भी पढ़ें-18 साल की उम्र में आजादी के लिए शहीद हुए थे खुदीराम बोस, हाथ में गीता लेकर खुशी-खुशी चढ़ गए थे फांसी

Read more Articles on
Share this article
click me!