Fight against corona @20March:22 मार्च को नहीं चलेगी कोई भी पैसेंजर ट्रेन, राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे टेस्ट

Published : Mar 20, 2020, 07:49 AM ISTUpdated : Mar 21, 2020, 12:36 AM IST
Fight against corona @20March:22 मार्च को नहीं चलेगी कोई भी पैसेंजर ट्रेन, राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे टेस्ट

सार

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों की संख्या 250 हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज संक्रमण के 17 नए केस सामने आए हैं। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला 250 तक पहुंच गया है। जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि अब तक 20 लोग ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में इस कदर फैल रहा है कि आज 17 नए केस सामने आए हैं। सरकार लगातार संक्रमण के असर को रोकने के लिए कदम उठा रही है। जिसमें देशभर 16 से अधिक राज्यों में मॉल, स्कूल, सिनेमा हॉल, जिम, होटल-रेस्त्रां और पर्यटन स्थलों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है गया है। 22 मार्च को देश में कोई भी पैसेंजर ट्रेन भी नहीं चलेगी।

भारतीय रेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता कर्फ्यू के दिन देश में कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। 21 तारीख की रात 12 बजे से 22 तारीख को रात 10 बजे तक सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस बीच मध्यप्रदेश में भी कोरोना के 4 मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग विदेश से घुमकर आए थे। इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के हैं। 

राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे टेस्ट  

कनिका कपूर से मिलने के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह संसद में भी गए थे और राष्ट्रपति के साथ भी मुलाकात की थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है।  

सिंगर कनिका पाई गई पॉजिटिव, वसुंधरा राजे और उनके बेटे सेल्फ आइसोलेटेड

किसी भारतीय सेलिब्रिटी में कोरोनावायरस होने का पहला मामला सामने आया है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। वे 11 मार्च को लंदन से लौटी थीं। यहां एक अपार्टमेंट में रुकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका राजे के साथ मौजूद थीं। दुष्यंत भाजपा सांसद हैं। अब स्वास्थ्य विभाग पार्टी में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रहा है। सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें अलग रखा जाएगा। उत्तरप्रदेश पुलिस ने कनिका के खिलाफ लापरवाही का मामला भी दर्ज कर लिया है। कनिका के पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गाय है। 

यह है राज्यवार आंकड़ा 

महाराष्ट्र में बंद हुई दुकानें 
कोरोना के कहर को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि चार शहरों पुणे, मुंबई, नागपुर और पिंपरी में सभी संस्थानों को बंद करने को कहा गया है। हालांकि मेडिकल और परिवहन के साथ जरुरी सुविधाएं दी जाएगी। 

भारत में हुई 5 वीं मौत 

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित आज पहली मौत हुई है। जबकि भारत में यह 5 वीं मौत है। मृतक इटली का रहने वाला था जिसे सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। मगर किडनी और लंग इन्फेक्शन काफी ज्यादा हो चुका था और आज उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले गुरुवार को पंजाब में 66 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था। जबकि सबसे पहली मौत कुलबर्गी में हुई थी। 

लखनऊ में 4 और नए मरीज, महाराष्ट्र में संख्या पहुंची 52 

कोरोना वायरस का असर धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने पुष्टि की है कि लखनऊ में चार और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 52 मरीज संक्रमित है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे ने जानकारी देते हुए बताया कि दो और नए मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 

22 मार्च को जनता कर्फ्यू 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पीएम मोदी ने गुरुवार की रात 8 बजे देश के नाम संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करें। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी लोग अपने घरों के अंदर रहें और बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने लोगों से इस बारे में सभी को जागरुक करने की अपील भी की।

जयपुर और गुजरात में सामने आए दो केस 

जयपुर में एक दंपती में कोरोना का सैंपल पॉजिटिव मिला है। दोनों को आईसोलेशन में रखा गया है। ये 17 मार्च को स्पेन से दुबई होते हुए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद दोनों 18 मार्च को टैक्सी से जयपुर पहुंचे। इनके साथ ही दो ड्राइवरों और होटल स्टाफ के 4 लोगों को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। पंजाब सरकार ने प्रदेश में अन्य राज्यों से बसों की आवाजाही बंद करने का आदेश जारी किया है। किसी भी एक जगह पर 20 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकते। बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। वहीं, ट्रांसपोर्ट बंद होने की सूचना के बाद जालंधर में मंडियों में एकाएक भीड़ बढ़ गई। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। उधर, भोपाल प्रशासन ने सभी शॉपिंग मॉल्स बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

केरल में अब तक 28 केस दर्ज, पंजाब में एक की मौत 

केरल के कासरगोड जिले में दुबई से आया एक युवक संक्रमित मिला है। यहां अब तक 28 केस सामने आ चुके हैं। पंजाब में 70 साल के एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। इससे पहले तीन मौतें दिल्ली, कर्नाटक और मुंबई में हुई हैं। उधर, कोरोना वायरस की वजह से राजस्थान सरकार ने 50% सरकारी कर्मचारियों को 31 मार्च तक घर से काम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को तीन और छाह माह में होने वाली परीक्षाओं के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

PREV

Recommended Stories

Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री
Indigo Crisis Day 6: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट कैंसिल, जानें किस शहर से कितनी?