भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा लगातार तीसरे साल डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने में असफल रहे। इस बार नीरज 85.01 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके दूसरे स्थान पर रहे। 2022 में नीरज ने डायमंड लीग की ट्रॉफी जीती थी, लेकिन 2023, 2024 और अब 2025 में वह लगातार उपविजेता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के आगे फिर से गिड़गिड़ाता दिखा पाकिस्तान, इस प्रोजेक्ट के लिए मांगे 10 करोड़ डॉलर
हिमाचल प्रदेश में 54 दवाओं सहित देशभर की कुल 143 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। जुलाई और अगस्त में जारी ड्रग अलर्ट के मुताबिक, सोलन जिले की 41, सिरमौर की 6, कांगड़ा की 5 और ऊना जिले की 2 दवा कंपनियों के सैंपल फेल पाए गए। बद्दी की एक कंपनी के 5 सैंपल और कुछ अन्य कंपनियों के 2-3 सैंपल भी फेल हुए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट के सभी मंत्री, विधानसभा स्पीकर और आम आदमी पार्टी के सभी विधायक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने एक महीने का वेतन दान करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की मदद करने की शिक्षा दी है और हम उसी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे बाढ़ प्रभावितों की मदद करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच चुके हैं। उनका भव्य स्वागत किया गया और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए उन्हें अभिवादन दिया। पीएम मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.