मोदी के मंत्री बोले- ममता सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा, उनके खिलाफ सड़कों पर उतर रही जनता

 केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को प बंगाल के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने घर घर संपर्क अभियान के तहत हाबरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, जनता में ममता बनर्जी सरकार के प्रति काफी गुस्सा है। यही वजह है कि लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। ममता सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2021 12:32 PM IST / Updated: Jan 03 2021, 12:48 PM IST

कोलकाता (Shriram Shaw). केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को प बंगाल के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने घर घर संपर्क अभियान के तहत हाबरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, जनता में ममता बनर्जी सरकार के प्रति काफी गुस्सा है। यही वजह है कि लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। ममता सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है।
 
शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,  आप देख सकते हैं, ये इलाके विकास से अछुते ही हैं। ममता सरकार ने सिर्फ अपनों का विकास किया, न की पश्चिम बंगाल का। भाजपा का लक्ष्य है कि रवींद्र नाथ टैगोर के 'सोनार बांग्ला' का निर्माण किया जाए। यही मकसद पश्चिम बंगाल की जनता का भी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सोनार बांग्ला के आधारशिला की पहली ईंट साबित होगी।
 
जनता भाजपा को एक मौका दे- शेखावत 
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मां माटी मानुष के साथ दशकों से छल होता रहा है। बंगाल की जनता ने तीन दशक तक कांग्रेस को मौका दिया। कम्युनिस्टों को 27 साल दे दिए। ममता दीदी ने भी 10 वर्ष तक राज काज किया। हम यहां की जनता से कहना चाहते हैं कि भाजपा को भी एक मौका दीजिए, बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का स्वप्न केवल हम ही पूरा सकते हैं। 

शेखावत ने कहा कि दीदी को हटाने के लिए भाजपा के साथ पूरा बंगाल खड़ा हो गया है। अब बंगाल के मजदूरों, किसानों, युवाओं और मां बहनों को पता चल गया है की उनकी समस्याओं का समाधान केवल मोदी सरकार ही कर सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की जीत के साथ ही पश्चिम बंगाल में कानून का राज स्थापित होगा। पश्चिम बंगाल में चार दशक से बदले की राजनीति हो रही है। इसे खत्म करके भाजपा वास्तविक लोकतंत्र स्थापित करेगी।
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh