
Modi Cabinet big changes: केंद्रीय मंत्रिमंडल में गुरुवार को कई अहम बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को सुबह कानून मंत्रालय से हटाने के कुछ ही घंटों बाद उनके सहयोगी मंत्री एसपी सिंह बघेल को भी कानून मंत्रालय से हटा दिया गया है। एसपी सिंह बघेल को अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है। कानून मंत्रालय का जिम्मा अब अर्जुनराम मेघवाल को दिया गया है। मेघवाल स्वतंत्र प्रभार के मंत्री हैं।
रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
राष्ट्रपति कार्यालय से मंत्रियों के प्रभार बदलने की अधिसूचना जारी की गई है। बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद यह अहम बदलाव किए गए हैं। किरेन रिजिजू की जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया है। मेघवाल के पास उनके पूर्व के मंत्रालय यथावत रहेंगे। किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय आवंटित किया गया है।
नई जिम्मेदारियों को पूरे उत्साह के साथ निभाएंगे...
कानून एवं न्याय मंत्रालय से हटाए जाने और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मिलने के बाद किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारियों में इसी उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, अन्य न्यायाधीशों और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों को न्याय की सुविधा में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। किरण रिजुजू ने एक ट्वीट में कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में काम करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, हाईकोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीशों, निचले न्यायिक अधिकारियों और पूरी न्यायपालिका को हमारे नागरिकों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने में उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.