
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में केरल के तिरुवनंतपुरम सीट पर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट से शशि थरूर वर्तमान सांसद हैं। राजीव चंद्रशेखर शशि थरूर को बहस की चुनौती दी है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "शशि थरूर। हम पिछले दो सप्ताह में कई मंचों पर बहस कर रहे हैं। लोगों ने आपको मेरे सवालों के जवाब के लिए संघर्ष करते देखा है। रक्षात्मक मुद्रा में आकर, आपने झूठ फैलाना चुना है, जिससे न केवल मुझे बदनाम किया गया बल्कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों को भी बदनाम किया गया। इसलिए आपके मेरे इन सवालों का जवाब देना होगा।
1. इन सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेता कौन हैं जिन्होंने कथित तौर पर मुझसे पैसे लिए? आपने उन सम्माननीय लोगों की प्रतिष्ठा धूमिल करने का फैसला क्यों किया?
2. अपने 15 साल के राजनीतिक करियर में क्या आप कभी ऐसे ही प्रस्तावों के साथ इन नेताओं के पास गए थे? या उन्होंने आपसे ऐसी गलत मांग की?
3. क्या आप गलत सूचना और सफेद झूठ की इस राजनीति पर रोक लगाने के इच्छुक हैं?
मैं इन निराधार आरोपों को तत्काल वापस लेने और इन सम्मानित लोगों से ईमानदारी से माफी की मांग करता हूं। इसके बाद आइए तिरुवनंतपुरम के विकास के लिए रचनात्मक बहस करते हैं।"
शशि थरूर ने स्वीकार की चुनौती
शशि थरूर ने राजीव चंद्रशेखर की चुनौती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम के लोग जानते हैं कि बहस से कौन बच रहा है। थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया, "हां, मैं बहस का स्वागत करता हूं। तिरुवनंतपुरम के लोग जानते हैं कि इस समय बहस से कौन भाग रहा है। आएं राजनीति और विकास पर बहस करते हैं। कीमत वृद्धि, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने के भाजपा के 10 साल पर बहस करते हैं। आइए तिरुवनंतपुरम के विकास और पिछले 15 साल में हमने जो प्रगति की है उसके बारे में भी बात करते हैं।"
यह भी पढ़ें- भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर PM मोदी ने किया दावा, जिसे सुनकर विपक्षी दलों को लग सकती है मिर्ची, जानें
यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू ने किया जाम छलकाने वालों का दिल जीतने वाला वादा, शराब की कीमत में होगा ये बदलाव
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.