
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय निकाल रहे हैं।
इस बीच विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में बिखराव हो रहा है। TMC नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार किया है। वहीं, आप ने पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने की बात कही है। बिहार के सीएम और जदयू नेता नीतीश कुमार I.N.D.I.A. गठबंधन से निकलकर NDA में शामिल हो गए हैं। राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर इसी मुद्दे पर पोस्ट किया है।
राजीव चंद्रशेखर ने लिखा, "राहुल की यात्रा INDI गठबंधन की विदाई यात्रा बनती जा रही है। जब तक उनकी यात्रा पूरी होगी इस "गठबंधन" में कौन-कौन बचेगा?"
गरीबों को धमका रही कांग्रेस
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण ने सभा के दौरान जनता से कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को वोट नहीं दिया तो सिद्धारमैया की पांच गारंटियों को भूल जाना। सारी गारंटी खत्म कर दी जाएगी। बालकृष्ण के इस बयान को लेकर राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें- केरल के लोग बदलाव चाहते हैं, राज्य में बढ़ेगा भाजपा का फुटप्रिंट, कम से कम 5 सीटों पर मिलेगी जीत: राजीव चंद्रशेखर
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी और कांग्रेस का अहंकार बेशर्म है। वे गरीबों के साथ बिना अधिकार वाले लोगों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता वोट पाने के लिए गरीब व कमजोर लोगों को धमका रहे हैं और इनके नेता (राहुल गांधी) न्याय की बात कहते फिर रहे हैं। दशकों से और अब भी कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार, झूठे वादे, तुष्टिकरण और शोषण की है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक बालकृष्ण का बड़ा बयान, 2024 चुनाव में वोट दो, नहीं तो वादों की गारंटी भूल जाओ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.