
नई दिल्ली. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। वे फिलहाल एसिम्टोमैटिक हैं और डॉक्टर की सलाह से वे होम क्वारंटीन हो गए हैं। वे कर्नाटक से आने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और दुर्भाग्य से उनका निधन हो गया था।
बुधवार को केरल के ऊर्जा मंत्री एमएम मणि भी कोरोना के शिकार हो गए। उन्होंने फेसबुक पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए है।
छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजी आरके विज को दोबारा हुआ कोरोना
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजी राजेंद्र कुमार विज कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। कोरोना से संक्रमण के बाद उनका इलाज हुआ और उन्होंने वो सभी उपाय किए जो मानक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। लेकिन वो फिर से कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर कहां चूक हो गई कि वो दोबारा इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.