
Vande Bharat seats first day Booking: मुंबई से गांधीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस की जबर्दस्त डिमांड है। पहले फेरे में ही इस ट्रेन की 96 प्रतिशत से अधिक सीटें फुल थी। शनिवार को इस ट्रेन की पहली कमर्शियल रन थी। शुक्रवार को पीएम मोदी ने अधिकारिक तौर पर गांधीनगर में इस ट्रेन का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करते हुए गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन तक की यात्रा भी की। वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी और गुरुवार से ही इस नई ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी थी।
मुंबई से गांधीनगर के बीच वंदेभारत की 1086 सीटें बुक
वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुमर ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में 1123 सीटें हैं। इसमें एक्जीक्यूटिव चेयर कार 104 है तो चेयर कार की संख्या 1019 है। इन सीटों में से 1086 सीटें मुंबई और गांधीनगर स्टेशनों के बीच बुक हो गई थीं। 1086 बुक सीटों में सभी 104 एक्जीक्यूटिव चेयर कार बुक थीं जबकि 982 चेयर कार बुक की गई। आंकड़ों पर अगर गौर करें तो वंदे भारत में पहले ही दिन 96.70 प्रतिशत सीटें बुक हो गई। उन्होंने कहा कि एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सभी सीटें और ट्रेन की चेयर कार में 96.37 फीसदी सीटें मुंबई और गांधीनगर के बीच पहले सफर के लिए बुक की गईं।
पीएम मोदी के साथ मीडियाकर्मी व 313 यात्रियों ने किया सफर
शुक्रवार को वंदे भारत के उद्घाटन पर अहमदाबाद और मुंबई स्टेशनों के बीच ट्रेन के साथ पीएम मोदी ने भी सफर किया। उन्होंने अहमदाबाद तक सफर किया। पीएम मोदी के साथ मीडिया कर्मियों ने भी ट्रेन का सफर किया। इसके अलावा 313 लोगों ने भी इस ट्रेन में सफर किया।
कब-कब चलेगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन रविवार को नहीं चलेगी। सप्ताह के बाकी छह दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी। महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानियों को जोड़ने वाली यह देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर चलाई गई थी। जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाया गया था।
वंदे भारत का किराया?
वंदे भारत ट्रेन का किराया गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल तक यात्रा के लिए चेयरकार की कीमत 1275 रुपये है। जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार की कीमत 2455 रुपये है। जबकि मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा के लिए चेयर कार की कीमत 1440 रुपये तो एक्जीक्यूटिव चेयर कार का रेट 2650 रुपये है। दोनों सफर में किराए की अंतर रेलवे ने बताया है कि खानपान की चीजों की वजह से दोनों किराए में अंतर है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.