
हैदराबाद. तेलंगाना के हैदराबाद में गुरुवार को 27 साल की महिला डॉक्टर का शव मिला। महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया, इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। महिला वेटरनरी डॉक्टर का नाम प्रियंका रेड्डी बताया जा रहा है।
इस हत्याकांड ने देशभर के लोगों का दिल दहला दिया है। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका को इंसाफ देने की मांग की जा रही है। लोग इसे दूसरा निर्भया कांड बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गच्चीबाउली में काम करने के लिए जाती थीं। वह एक टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी पार्क कर देती थीं और आगे कैब से चली जाती थीं। ऐसा ही बुधवार को उन्होंने किया, लेकिन जब वे वापस लौंटी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंचर है तो उन्होंने कैब से जाने का फैसला किया।
प्रियंका की स्कूटी
बहन से पांच मिनट बात करने की गुजारिश की थी
टोल प्लाजा पर दो लोगों ने प्रियंका को पंचर ठीक कराने का ऑफर दिया और स्कूटी ले गए। प्रियंका रोड के किनारे खड़ी थीं। उन्होंने अपनी बहन को बताया कि उन्हें अकेले डर लग रहा है। उन्होंने कहा, मुझे यहां लोग घूर रहे हैं। डर लग रहा है। 5 मिनट बात कर लो। लेकिन इसके बाद वे खुद फोन रख देती हैं और थोड़ी देर में करने को कहती हैं। लेकिन थोड़ी देर में प्रियंका का फोन ऑफ हो जाता है।
अगले दिन अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के नीचे मिली लाश
पुलिस को शादनगर इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के नीचे जली हुई लाश मिली। सैंडिल और स्कॉर्फ से परिजनों ने प्रियंका की पहचान की। पुलिस को थोड़ी दूरी पर इनरवियर मिले, जिससे उनके साथ दुष्कर्म की आशंका हुई। हालांकि, इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.