घर लौट रही थी 27 साल की महिला डॉक्टर; पहले किया रेप, फिर जिंदा जला दिया

तेलंगाना के हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 27 साल की महिला डॉक्टर का जला हुआ शव मिला है। महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया, इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया।

Asianet News Hindi | Published : Nov 29, 2019 5:38 AM IST / Updated: Nov 30 2019, 09:05 AM IST

हैदराबाद. तेलंगाना के हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 27 साल की महिला डॉक्टर का जला हुआ शव मिला है। महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया, इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका गच्चीबाउली में काम करने के लिए जाती थीं। वह एक टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी पार्क कर देती थीं और आगे कैब से चली जाती थीं। ऐसा ही बुधवार को उन्होंने किया, लेकिन जब वे वापस लौंटी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंचर है तो उन्होंने कैब से जाने का फैसला किया।

Latest Videos

हादसे से पहले बहन को किया फोन
टोल प्लाजा पर दो लोगों ने प्रियंका को पंचर ठीक कराने का ऑफर दिया और स्कूटी ले गए। प्रियंका रोड के किनारे खड़ी थीं। उन्होंने अपनी बहन को बताया कि उन्हें अकेले डर लग रहा है। इसके बाद वे फोन रख देती हैं और थोड़ी देर में करने को कहती हैं। लेकिन थोड़ी देर में प्रियंका का फोन ऑफ हो जाता है। 

परिवार ने खोजा, लेकिन नहीं मिलीं
प्रियंका के परिवार ने टोल के पास उन्हें खोजने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस में मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

गुरुवार को जला हुआ मिला शव
पुलिस को शादनगर इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के नीचे जली हुई लाश मिली। सैंडिल और स्कॉर्फ से परिजनों ने प्रियंका की पहचान की। पुलिस को थोड़ी दूरी पर इनरवियर मिले, जिससे उनके साथ दुष्कर्म की आशंका हुई। हालांकि, इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।

Share this article
click me!

Latest Videos

दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
'दलालों और दामादों...' कांग्रेस को तीर की तरह चुभेगा PM Modi का यह बयान । Haryana Election
बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt