
Dussehra Celebration: पूरे देश में गुरुवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव से लेकर शहरों तक रावण दहन किया गया। दिल्ली और बिहार में बारिश के चलते रावण दहन कार्यक्रम का उत्साह कम हुआ। दिल्ली में भारी बारिश के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दशहरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वह आईपी आईपी एक्सटेंशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित उत्सव के दौरान पुतलों का दहन देखा। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है। जब आतंकवाद रूपी दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है तो उसका सफाया करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद रूपी रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा के समक्ष नतमस्तक हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।"
पंजाब के लुधियाना में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रावण के पुतले को जलता देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। पुतले में बहुत से पटाखे लगाए गए थे।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया।
जम्मू में रावण के पुतले के बीच के हिस्से में गोल घूमने वाला बड़ा पटाखा लगाया गया था। इसे देख लोग खूब उत्साहित हुए।
यह भी पढ़ें- Dussehra Ravan Dahan: पटना में गर्दन टूटने से रावण की मौत!, जलने से पहले बारिश ने गला डाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशहरा के अवसर पर 'रावण दहन' किया गया।
यह भी पढ़ें- इन 6 श्रापों के कारण हुआ रावण का अंत, जानिए किसने और क्यों दिया था श्राप
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.