
लखनऊ. यहां 30 जुलाई को बीच सड़क एक कैब ड्राइवर को दनादन 20 थप्पड़ मारने वाली लड़की की असलियत सामने आने के बाद twitter पर उसके खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा है। लोग इस मामले में कैब ड्राइवर के पक्ष में कैम्पेन चला रहे हैं। हालांकि घटना का दूसरा वीडियो सामने आने के बाद लड़की के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
पहले जानें पूरा मामला
जैसा कि कैब ड्राइवर सआदत अली सिद्धिकी ने पुलिस को बताया कि संभवत: लड़की ट्रैफिक के समय ही सड़क पार कर रही थी, तभी उसकी कैब सामने आ गई। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी के ब्रेक लगा दिए, जिससे उसे चोट नहीं आई। लेकिन लड़की भड़क पड़ी और कैब ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। एक राहगीर ने मामला शांत करने करने की कोशिश की, तो लड़की ने उसे भी चांटा मार दिया। लड़की इनी तैश में थी कि उसने कैब के साइड मिरर तोड़ दिए। ड्राइवर का फोन भी तोड़ डाला। घटना के समय वहां ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी। लेकिन उन्होंने भी तब लड़की को सही माना और ड्राइवर के खिलाफ शांति भग्न करने का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन अब लड़की की असलियत सामने आने के बाद उसके खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली गई है।
twitter पर उठी लड़की के खिलाफ आवाज
सोशल मीडिया पर दबंग गर्ल के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है। पढ़िए कुछ कमेंट्स....
एक यूजर ने लिखा- यह (गाली) अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुई???
ट्रैफिक पुलिस क्या कर रही थी, जब ये (गाली) इस कैब ड्राइवर को रौंद रही थी???
हमारे भारतीय समाज की सच्चाई, उन्हें लगता है कि लड़कियां हमेशा सही होती हैं। लखनऊ कैब ड्राइवर केस एक सबूत है।
पुलिस सिर्फ लड़कों को गिरफ्तार करती है ऐसे मामले में...चाहे लड़की ही गलत क्यों न हो। उस कैब ड्राइवर को इंसाफ दो (मासूम लड़का)।
यह भी पढ़ें
लड़कियों को लट्ठ चलाते देख मंत्री जी को भी आया जोश, फिर किया कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल
लड़के ने पता पूछने के बहाने की गंदी हरकत, असम की इस बहादुर महिला ने सिखा दिया अच्छे से सबक
6 करोड़ की कार को पुलिस ने रोका, तो महिला बोली-तेरी औकात क्या..गाड़ी छूकर तो बता वर्दी उतरवा दूंगी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.