लड़के ने पता पूछने के बहाने की गंदी हरकत, असम की इस बहादुर महिला ने सिखा दिया अच्छे से सबक

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर असम की एक लड़की ने अपना वीडियो अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उसने उस घटना के बारे में बताया है जो उसके साथ हुई थी। दरअसल एक स्कूटी सवार युवक ने पता पूछने के बहाने लड़की साथ छेड़छाड़ की। युवती के अनुसार लड़का गंदी हरकत पर उतारू हो गया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर असम की एक लड़की ने अपना वीडियो अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उसने उस घटना के बारे में बताया है जो उसके साथ हुई थी। दरअसल एक स्कूटी सवार युवक ने पता पूछने के बहाने लड़की साथ छेड़छाड़ की। युवती के अनुसार लड़का गंदी हरकत पर उतारू हो गया। जिसके बाद युवती ने भी मनचले को अच्छे से सबक सिखाया। पहले लड़के को पूरी ताकत से पकड़ कर सड़क पर घसीटा। जब लड़के ने स्कूटी से भागने की कोशिश की तो लड़की ने धक्का देकर स्कूटी को नाले में फेंक दिया। इस साहसी लड़की का नाम भावना कश्यप है। लोग भावना की हिम्मत की सभी तारीफ कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुवाहाटी के डाउनटाउन इलाके की है। जिस शख्स ने यह हरकत करने की कोशिश की उसका नाम मधुसन राजकुमार है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video