Wayanad Landslide: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 205, बारिश के बीच बचाव कार्य जारी

Published : Jul 31, 2024, 06:01 PM ISTUpdated : Jul 31, 2024, 08:57 PM IST
Wayanad Landslide

सार

केरल के वायनाड में मंगलवार सुबह हुए भीषण भूस्खलन (Wayanad Landslide) के चलते मारे गए लोगों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। बुधवार को बारिश के बीच बचाव अभियान जारी रहा। 

वायनाड। केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन के चलते (Kerala landslide) मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। 30 जुलाई को मुंडक्कई और चूरलमाला में जमीन खसकने की तीन घटनाएं हुईं थी। इसके बाद से बचाव अभियान चल रहा है। बुधवार को बारिश के बीच यह जारी रहा।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को मीडिया से कहा कि बचाव अभियान तेज किया गया है। अब तक 144 शव बरामद किए गए हैं। 79 पुरुष और 64 महिलाओं के शव मिले हैं। 191 लोग अभी भी लापता हैं। मलबे में फंसे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

वायनाड में दो दिनों में 1592 लोगों को बचाया गया

सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान वायनाड में लोगों की जान बचाने की मुहिम में जुटे हैं। दो दिनों में 1592 लोगों को बचाया गया है। आने वाले घंटों में और भी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की उम्मीद है। भूस्खलन में फंसे 1386 लोगों को सात शिविरों में पहुंचाया गया है। 201 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 91 का इलाज चल रहा है। 8017 लोगों को 82 शिविरों में पहुंचाया गया है।

आदिवासी परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सरकार प्रभावित लोगों को भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है। वायनाड के 82 राहत शिविरों में 8017 लोग रह रहे हैं। इनमें 19 गर्भवती महिलाएं हैं। मेप्पाडी में 8 शिविर हैं। यहां 421 परिवारों के 1486 लोग रह रहे हैं।

बचाव कार्य के लिए 1167 कर्मियों की तैनाती

वायनाड में राहत और बचाव कार्य के लिए 1167 कर्मियों की तैनाती की गई है। आसपास के जिलों से अग्निशमन दल के 645 जवान बुलाए गए हैं। NDRF के 94 जवान लोगों की जान बचा रहे हैं। DSC के 167 और MEG के 153 कर्मी भी बचाव अभियान में जुटे हैं।

वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए गौतम अडानी ने दी 5 करोड़ रुपए मदद
अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "वायनाड में हुई दुखद मौत से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। अडानी समूह इस कठिन समय में केरल के साथ एकजुटता से खड़ा है। हम केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपए का योगदान देकर विनम्रतापूर्वक अपना समर्थन देते हैं।"

 

 

यह भी पढ़ें- केरल में तबाही के 5 Video: वायनाड में 205 की मौत, युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी

सऊदी अरब में काम करने वाले युवक का परिवार वायनाड भूस्खलन में खत्म

वायनाड में आए भूस्खलन में सऊदी अरब में काम करने वाले जिष्णु राजन का पूरा परिवार खत्म हो गया। मां मारुथाई, पिता राजन, बड़े भाई जिनू, छोटे भाई-बहन शिजू, जिबिन, एंड्रिया, जिनू की पत्नी प्रियंका और दादी नागम्मा समेत पूरा परिवार बह गया। उनका अपना घर और रिश्तेदार का घर भी बह गया।

यह भी पढ़ें- Waynad Landslide: अमित शाह बोले- केरल सरकार को किया था सचेत, फिर भी की लापरवाही

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम