दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Published : Oct 05, 2025, 12:15 AM IST
weather forecast

सार

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, दिल्ली-NCR, गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश, बिजली और ओले गिरने की संभावना है। 

Weather Update Today: देशभर में मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के कई हिस्सों में अगले 4-7 दिनों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गरजने की चेतावनी जारी की है। पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में अलग-अलग समय पर भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-NCR, राजस्थान, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मछुआरों और यात्रियों को भी सुरक्षा उपाय अपनाने की चेतावनी है।

पूर्वी भारत में जोरदार बारिश

उत्तर बिहार में 5 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जो 21 से 30 सेमी तक हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी रविवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। बिहार में यह बारिश 6 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में 4 से 10 अक्टूबर तक बारिश और जोरदार बिजली गरजने का दौर रहेगा।

दक्षिण भारत में  कैसा रहेगा मौसम?

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में 4 से 6 अक्टूबर तक तेज बारिश और हवा चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। IMD ने इन इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर-पश्चिम और दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

5 से 7 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में व्यापक बारिश, बिजली और ओले गिरने की संभावना है। 6 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR में मौसम 5 अक्टूबर से बदलने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा और झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। IMD ने 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से हल्की से मध्यम बारिश शुरू होगी, जो दिनभर रुक रुक कर हो सकती है।

पश्चिम भारत और मछुआरों के लिए चेतावनी

8 और 9 अक्टूबर को गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और गोवा में भारी बारिश की संभावना है। 4 से 7 अक्टूबर के बीच अरब सागर के उत्तर-पश्चिम, मध्य और गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र तट के पास मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान और तमिलनाडु में अलर्ट

राजस्थान में 4 अक्टूबर को 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में तेज बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, विल्लुपुरम और वेल्लोर समेत कई इलाकों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव क्षेत्र दक्षिणी ओडिशा के गोपालपुर तट तक पहुंच चुका है, जिसका असर तमिलनाडु पर भी दिखाई देगा।

बारिश में सावधानियां

IMD ने कहा है कि तेज बारिश और हवाओं के कारण नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। लोग यात्रा से पहले मौसम अपडेट देखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। घरों की छत और बिजली की उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। मछुआरे समुद्र में न जाएं और किसानों को खेतों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें- फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 6 अक्टूबर को होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें- Cyclone Shakti 2025: महाराष्ट्र और तटीय राज्यों में भारी बारिश और समुद्री उथल-पुथल की चेतावनी!

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला