
वेदर रिपोर्ट. भारत मौसम विभाग(IMD) ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली सहित उत्तर भारत कुछ राज्यों में शीतलहर चल सकती है। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काई वेदर के अनुसार, पिछला पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में चला गया है। उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मौसम में बदलाव इसी वजह से हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आजकल में गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ एक दो स्थानों पर भारी हिमपात संभव है। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत का न्यूनतम और अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। देश के अधिकांश हिस्सों से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो सकती है। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
मौसम विभाग और स्काईवेदर के अनुसार, जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हुआ। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है जिससे शीतलहर की स्थिति में कमी आई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।
कश्मीर का मौसम
जम्मू प्रांत के रामबन जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार दोपहर ताजा बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। शाम को तापमान में काफी गिरावट आई क्योंकि जिले के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जिसके कारण बनिहाल के दगनटॉप, गूल, नाथाटॉप, पटनीटिप, पोगल परिस्तान, महू, मंजीत, जवाहर सुरंग क्षेत्र में दो से तीन इंच ताजा बर्फ गिर गई। नाथाटॉप, गूल, जवाहर टनल बनिहाल की आसपास की चोटियां बर्फ की ताजा चादर से ढक गई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने जम्मू प्रांत के चिनाब क्षेत्र के पहाड़ों में अलग-अलग स्थानों पर हिमपात और बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
( तस्वीर-उत्तरी कश्मीर के तंगमर्ग इलाके में 11 जनवरी को ताजा बर्फबारी के दौरान लोग बर्फ से ढकी सड़क पर चलते हुए)
यह भी पढ़ें
सर्दी से मिली राहत, IMD कब करता है शीतलहर का ऐलान, क्या होता है ये कोहरा, जानिए पूरी डिटेल्स
क्या वाकई हर साल 2.60 इंच धंस रहा जोशीमठ, कुछ अफवाहें भी फैलाई जा रहीं, पढ़िए वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.